Krishna Gaur- प्रदेश की पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने किया निरीक्षण
Krishna Gaur- राजधानी भोपाल में यातायात सुविधाएं बढ़ाने पर खासा जोर दिया जा रहा है। इसके लिए कई ओवरब्रिज, अंडरब्रिज बनाए जा रहे हैं। कोलार से नर्मदापुरम रोड को सीधा कनेक्ट करने के लिए एक और कवायद की जा रही है। इसके लिए बावड़ियां कला रेलवे अंडरब्रिज बनाया जा रहा है। सोमवार को प्रदेश की पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर Krishna Gaur ने इसका निरीक्षण किया। उन्होंने बावड़ियां कलां रेलवे अंडरब्रिज के अधूरे कार्यों को जल्द पूरा कर यातायात शुरू करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। यह अंडरब्रिज चालू हो जाने से करीब 5 लाख की आबादी को लाभ मिलेगा। मंत्री कृष्णा गौर ने नर्मदापुरम रोड की ओर जाम की स्थिति से बचने के लिए कट पॉइंट बनाकर सिग्नल लगाने को भी कहा।
कोलार से नर्मदापुरम रोड की सीधी कनेक्टिविटी के लिए बावड़ियां कलां ओवर ब्रिज भी है। यहां से रोज करीब 20000 वाहन गुजरते हैं। इस प्रकार पूरा ट्रैफिक ओवरब्रिज से ही आ-जा रहा है जिससे कई दिक्कतें पैदा हो रहीं हैं। बावड़ियां कलां अंडरब्रिज बनने से पल्लवी नगर सहित अन्य कॉलोनीवासियों को काफी सहूलियत होगी। कोलार के लिए नया रास्ता मिल जाएगा। अंडरब्रिज शुरू होने से नर्मदापुरम रोड, बावड़ियां कलां, सलैया और कोलार क्षेत्र के लाखों लोगों का आवागमन आसान होगा।
बावड़ियां कलां अंडरब्रिज निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने अधिकारियों को इसे जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अंडरब्रिज निर्माण से कोलार रोड और नर्मदापुरम रोड़ की कनेक्टिविटी बेहतर होगी जिससे करीब 5 लाख की आबादी को सीधा फायदा होगा। बावड़ियां कला अंडरब्रिज से कोलार-सलैया का सफर और आसान हो जाएगा। भोपाल के लिए रहवासियों के लिए यह अंडरब्रिज एक बड़ी सौगात साबित होगी।
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने रेलवे के अधिकारियों के साथ अंडरब्रिज का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखें कि बारिश में अंडरब्रिज में पानी ना भरे। मंत्री कृष्णा गौर ने शेड का निर्माण भी कराने की बात कही। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि होशंगाबाद रोड की तरफ जाते समय जाम ना लगे, इसके लिए कट पॉइंट बनाकर सिग्नल लगाए जाएं।