Bhopal News- मध्यप्रदेश में महिलाओं के साथ अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं। यहां तक कि राजधानी भोपाल में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।
Bhopal News- मध्यप्रदेश में महिलाओं के साथ अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं। यहां तक कि राजधानी भोपाल में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। हाईप्रोफाइल एरिया में भी छेड़छाड़ जैसी घटनाएं खुलेआम हो रहीं हैं। यहां तक कि कामकाजी महिलाओं को भी मनचले नहीं छोड़ रहे। ऐसी ही एक 48 वर्षीय महिला, एक बदमाश की अश्लील हरकतों का शिकार हो गई। पीड़िता के पति वरिष्ठ अधिकारी हैं और प्रदेश के एक मंत्री के ऑफिस में पदस्थ हैं। खास बात यह है कि इतना सब होने के बाद भी पीड़िता तुरंत केस दर्ज कराने की हिम्म्त नहीं जुटा सकीं। वे वारदात के दूसरे दिन थाने पहुंची और शिकायत की। अब पुलिस ने बदमाश के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और उसकी तलाश में जुट गई है।
बड़े अधिकारी की पत्नी से छेड़छाड़ का यह मामला राजधानी के हबीबगंज इलाके में हुआ। उनके साथ शनिवार शाम को एक युवक ने छेड़छाड़ की। पीड़िता शाम को पार्क घूमने गई थीं तभी युवक ने अभद्रता की और अश्लील हरकतें भी कीं। छेड़छाड़ से अधिकारी की पत्नी घबरा गईं और वहां से घर लौट आईं।
वारदात के बाद महिला घबरा गईं और परेशान हो गईं। वे इतनी दहशत में आ गईं कि घटना की शिकायत तक नहीं कर सकीं। आखिरकार उन्होंने हिम्मत जुटाई और दूसरे दिन हबीवगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई।
महिला ने पुलिस को बताया कि वे एकांत पार्क में टहल रहीं थीं तभी युवक ने छेड़छाड़ करना शुरु कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु की। महिला द्वारा बताए गए हुलिए और CCTV फुटेज देखकर बदमाश युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी का दावा किया है।