
MP Investor Summit Mumbai- मध्यप्रदेश में ऊर्जा, माइनिंग सहित विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में व्यापक संभावनाएं हैं। सरकार इन क्षेत्रों में निवेश को आकर्षित करने और उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रही है। साथ ही युवाओं को रोजगार के भी नए अवसर दे रही है।
यह बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने गुरुवार, 8 अक्टूबर को मुंबई में कही। वे एक दिवसीय दौरे पर मुंबई में थे। वे विभिन्न निवेशकों एवं उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों से मुलाकात कर रहे हैं। इन मुलाकातों के माध्यम से निवेशकों को मध्यप्रदेश में उपलब्ध औद्योगिक संभावनाओं और निवेश के अवसरों से अवगत कराया जाएगा और उन्हें मध्य प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उनका यह दौरा मध्यप्रदेश में निवेश और उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश में सभी प्रकार के उद्योगों और निवेश की संभावनाओं को निरंतर प्रोत्साहित कर रही है। डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक विकास के साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों के निवेशकों और उद्योगपतियों के साथ लगातार संवाद स्थापित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश को औद्योगिक और आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बनाने के लिए सरकार निवेशकों को आवश्यक सुविधाएं और सहयोग उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। निवेश बढ़ने से प्रदेश में रोजगार के अवसरों का विस्तार होगा और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।
एमपी के सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार आने वाले समय में भी निवेश और औद्योगिक विकास को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न क्षेत्रों में नए अवसर तलाशेगी। सरकार का उद्देश्य प्रदेश में निवेश बढ़ाने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराना और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जा रहा है और प्रदेश को उद्योग, निवेश तथा रोजगार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास और निवेश को गति देने के लिए सरकार उद्योग जगत के साथ निरंतर संवाद और समन्वय के साथ आगे बढ़ रही है। मुंबई में होने वाली निवेशकों के साथ बैठकों से प्रदेश में संभावित नए निवेश और औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है।