भोपाल

भोपाल के इंजीनियरिंग संस्थान में बेसुध मिले दो दर्जन से ज्यादा छात्र-छात्राएं, मच गया हड़कंप

MANIT- मपी की राजधानी भोपाल के एक इंजीनियरिंग संस्थान में उस समय हड़कंप सा मच गया जब दो दर्जन से ज्यादा छात्र-छात्राएं बेसुध अवस्था में मिले।

2 min read
Apr 13, 2025
More than two dozen students found unconscious in Bhopal's MANIT

MANIT - एमपी की राजधानी भोपाल के एक इंजीनियरिंग संस्थान में उस समय हड़कंप सा मच गया जब दो दर्जन से ज्यादा छात्र-छात्राएं बेसुध अवस्था में मिले। भोपाल के मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानि मैनिट MANIT में यह घटना घटी। यहां कई छात्रों की अचानक तबीयत बिगड़ गई जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि खाना खाने के बाद छात्र-छात्राएं बेसुध हो गए थे। फूड प्वाइजनिंग की वजह से छात्रों की तबीयत बिगड़ गई।

MANIT के छात्रों के बीमार हो जाने की खबर मिलते ही प्रबंधन में हड़कंप मच गया। यहां के कई छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, कई स्टूडेंट बेसुध मिले। खाना खाने के बाद 20 से 25 छात्र छात्राओं का यह हाल हुआ।

सभी प्रभावित छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया

घटना के बाद मैनिट प्रबंधन ने सभी प्रभावित छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया। उनका इलाज अभी जारी है। जानकारी के मुताबिक फूड प्वाइजनिंग की वजह से स्टूडेेंट की तबीयत बिगड़ी।

पुराना और खराब भोजन दिया

कई छात्रों ने बताया कि मैनिट में पुराना और खराब भोजन दिया गया जिसे खाते ही तबीयत बिगड़ गई है। हालांकि इस मामले में अब तक मैनिट प्रबंधन ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। फिलहाल प्रबंधन छात्रों के इलाज कराने और उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रहा है। छात्रों ने मैनिट में खराब खाना परोसने का आरोप लगाया है।

मेनिट में शुक्रवार शाम और शनिवार सुबह परोसे गए भोजन के बाद छात्रों की तबीयत बिगड़ी। करीब 30 छात्रों को उल्टी, पेट दर्द और सिर दर्द की शिकायत हुई, कई स्टूडेंट बेसुध से हो गए। प्रभावित छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

इधर MANIT प्रबंधन ने कहा है कि सिर्फ 15 छात्रों की तबियत खराब हुई। डॉक्टरों का कहना है कि यह फूड प्वाइजनिंग का मामला हो सकता है। बॉयज हॉस्टल-4 के छात्रों के फूड पॉइजनिंग का शिकार होने की सूचना के बाद खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने मेस का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्रित किए। चावल, तुअर दाल, आटा, बेसन, पनीर और सब्जी आदि नमूने लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं।

छात्र विजय कुमार ने बताया कि शनिवार रात में कई छात्रों की तबीयत बिगड़ गई जिन्हें आसपास के अस्पतालों में ले जाया गया। इस दिन सुबह सभी ने नाश्ते में आलू के पराठे और दोपहर में आलू की सब्जी खाई थी। इसी से त​बीयत बिगड़ने की आशंका है।

Updated on:
13 Apr 2025 09:57 pm
Published on:
13 Apr 2025 09:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर