भोपाल

Big Breaking: 10 साल की बेटी को मां ने बंधक बनाया, भोपाल पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस, मचा हड़कंप

Mother held daughter hostage: राजधानी भोपाल के गौतम नगर का मामला, इलाके में अचानक पुलिस को देख मचा हड़कंप, अब तक सामने आ रही है यही जानकारी मां ने 10 साल की बेटी को बंधक बना रखा है, पिता छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ यहां पहुंचा है, ताकि बच्ची से मिल सके...
2 min read
• •
Updated: 18 Jul 2025, 2:37 PM IST
Big Breaking Bhopal
Mother holds daughter hostage Bhopal: भोपाल के गौतम नगर में स्थित घर(PG), जहां मां ने बेटी को बंधक बनाया , छत्तीसगढ़ पुलिस की कार, जिसमें पिता बेटी से मिलने पहुंचा भोपाल.

Mother held daughter hostage: राजधानी भोपाल में चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला अधिकारी ने अपनी ही बेटी को घर में बंधक बनाकर रखा है। मामला तब सामने आया है, जब बच्ची का पिता छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ भोपाल पहुंचा है। बेटी से मिलने के लिए वह घर के नीचे से ही बच्ची का नाम लेकर आवाज लगा रहा है। लेकिन मां उसे पिता से मिलने नहीं दे रही। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ आया पिता

अब तक मिल रही जानकारी के मुताबिक 10 साल की मासूम बच्ची का पिता अभिनव श्रीवास्तव छत्तीसगढ़ पीडब्ल्यूडी में अधिकारी है। वही मां राखी सिन्हा एमपी में बीज निगम अधिकारी है। बच्ची से मिलने पुलिस टीम के साथ यहां पहुंचा है। मामला गोविंदपुरा थाना क्षेत्र के गौतम नगर का है। जहां एक घर में मां ने अपनी बेटी को कैद कर रखा है।

2023 से कोर्ट में है तलाक का केस

जानकारी ये भी मिली है कि दोनों के बीच तलाक का मामला कोर्ट में है और बेटी मां के पास है। दोनों ही रायपुर में रहते थे। कोर्ट ने आदेश दिया है कि पिता अभिनव बेटी से सप्ताह में दो बार शनिवार और रविवार को मिल सकता है। लेकिन इस आदेश के बाद राखी बेटी को लेकर भोपाल आ गई। वह बेटी को पिता से नहीं मिलने दे रही है। जिसके बाद वह पुलिस के साथ यहां पहुंचा है।

बेटी से मिलने का राइट है मुझे

हम दोनों अक्टूबर 2023 से अलग-अलग रहते हैं। उनकी नौकरी यहीं है। मैं रायपुर से यहां आया हूं। मुझे कोर्ट ने राइट दिए हैं बेटी से मिलने के। वह बेटी को लेकर यहां आ गई।
अभिनव श्रीवास्तव, बेटी का पिता।

नोट: अब तक मिली जानकारी के मुताबिक...खबर लगातार अपडेट की जा रही है

Updated on:
18 Jul 2025, 2:37 PM IST
Published on: