भोपाल

MP Mandi Rates Today: गेहूं, लहसुन, सरसों, सोयाबीन से लेकर खसखस तक के ताजा भाव जारी

MP Mandi Rates Today: मध्यप्रदेश की कृषि उपज मंडियों में शनिवार को ताजा भाव जारी हुए...। देखें खंडवा,नीमच, मंदसौर, भोपाल आदि मंडियों के ताजा भाव...।

2 min read
May 30, 2026
मध्यप्रदेश की कृषि उपज मंडियों में शनिवार को ताजा भाव जारी हो गए। देखें अपडेट्स

MP Mandi Bhav Today- मध्यप्रदेश की कृषि उपज मंडियों में मानसून से पहले खरीदारी का अंतिम दौर में है। किसान भी बड़ी संख्या में अपनी उपज बेचने के लिए मंडी पहुंच रहे हैं। भीषण गर्मी में किसान मंडियों के बाहर कतारों में ट्रैक्टर ट्रॉलियां लेकर पहुंच रहे हैं। आइए जानते हैं शनिवार को मंडियों के भाव।

मध्यप्रदेश की प्रमुख मंडियों में शनिवार को भावों में उतार-चढ़ाव का रुख देखने को मिला। हालांकि मंडियों में किसानों को समर्थन मूल्य मिल रहा है।

ये भी पढ़ें

किसान की मेहनत का मिला दाम, खरबूजा बीज ने मचाया धमाल, देखें ताजा भाव

खंडवा मंडी के भाव

khandwa mandi bhav today: निमाड़ क्षेत्र की प्रसिद्ध मंडी खंडवा में आज सोयाबीन 5881 से 7502 के भाव पर खरीदा गया। गेहूं 2100 से 2441 के भाव पर खरीदा गया। डालर चना 6382 से 6599 के भाव पर बिका। चना 5550 से 5981 के भाव पर खरीदा गया। मक्का 1880 से 1921 के भाव पर खरीदा गया। मूंग 5500 से 7354 के भाव पर खरीदी गई।

भोपाल मंडी भाव

bhopal mandi bhav today:राजधानी भोपाल के मंडी भाव की बात करें तो गेहूं के न्यूनतम भाव 2270 रुपए प्रति क्विंटल रहे, जबकि अधिकतम 2840 रुपए रहे। प्याज 500 रुपए क्विंटल से 1350 रुपए क्विंटल के भाव पर बिका। भोपाल जिले की बैरसिया मंडी में गेहूं का न्यूनतम भाव 1700 से 2780 रहा। जबकि यहां सोयाबीन 5800 से 7350 रुपए प्रति क्विंटल बिका। बंगाल चने की बात करें तो न्यूनतम भाव 3800 से 5800 रुपए प्रति क्विंटल रहा।

नीमच मंडी में आज के भाव

Neemuch mandi bhav today: राजस्थान सीमा के करीब स्थित नीमच कृषि मंडी में औषधीय फसल भी आती है। शनिवार को विभिन्न कृषि जिंसों एवं औषधीय उत्पादों के भावों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। लहसुन, अश्वगंधा, तुलसी और खसखस जैसी फसलों के अच्छे दाम किसानों को मिले, जबकि प्याज और मक्का के भाव सामान्य रहे।

प्रमुख कृषि जिंसों के भाव (रुपये प्रति क्विंटल)

लहसुन 4,500 से 19,500 के भाव पर खरीदा गया। प्याज: 370 से 1,480 के भाव पर खरीदा गया। गेहूं की बात करें तो 2,200 से 3,100 के भाव पर बिका। मक्का: 1,600 से 2,050 के भाव के बीच ही टिका हुआ है। सरसों 5,800 से 7,500 के बीच मंडी में खरीदा गया। ग्वार बीज औसत ₹4,050 के भाव पर चल रहा है।

औषधीय एवं विशेष फसलों के भाव

तुलसी: ₹15,000 से ₹18,500
अश्वगंधा: ₹15,000 से ₹28,000
खसखस: ₹51,000 से ₹1,38,000

अन्य उत्पादों के भाव

नीम पत्ती: ₹1,501
बेल फल का छिलका: ₹2,300 अमरबेल: ₹5,000

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार औषधीय फसलों में लगातार बनी मांग के चलते तुलसी, अश्वगंधा और खसखस के दाम मजबूत बने हुए हैं। वहीं लहसुन में गुणवत्ता के आधार पर भावों में बड़ा अंतर देखने को मिला। किसानों और व्यापारियों की नजर आगामी दिनों में आवक और मांग की स्थिति पर बनी हुई है।

मंदसौर मंडी भाव

Mandsaur mandi bhav today:- मंदसौर मंडी में शनिवार को भावों में आंशिक उतार चढ़ाव रहा। मक्का 1875-2035, उड़द 4951-7365, सोयाबीन 5600-7200, गेहूं 2320-2851, चना 5450-5840, मसूर 6380-8250, धनिया 11001-12550, लहसुन 2950-16100, मैथी 5400-6671, अलसी 8100-8400, सरसो 6800-7491, तारामीरा 5300-5800, ईसबगोल 5000-11975, प्याज 360-1451, कलौंजी 13700-16500, तुलसी बीज 15399-16391, डालर चना 5111-6799, तिल्ली 9000-10800, मटर 2650-3250, असालिया 5200-6300, मूंगफली 6701-8951, जो 2370-2450, चियाबीज 14002-19300, किनोवा 4990-5350

Updated on:
30 May 2026 07:13 pm
Published on:
30 May 2026 07:06 pm
Also Read
View All