
Kisan Unique ID Benefits: किसान यूनिक आइडी बनाने में मध्यप्रदेश ने सबसे आगे है। राज्य ने लक्ष्य के विरुद्ध 56 लाख से ज्यादा किसानों की यूनिक आइडी जनरेट की हैं। यह किसानों का एक तरह से डेटा बैंक है। सरकार आइडी के जरिए किसानों को योजनाओं का लाभ आसान तरीके से दे सकेगी। किसानों को हर योजना के लिए अलग-अलग दस्तावेज व जानकारी देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
राज्य - लक्ष्य - आइडी - प्रतिशत
मध्यप्रदेश - 95,18,752 - 56,82,234 - 59.70
गुजरात - 66,21,097 - 39,50,207 - 59.66
महाराष्ट्र - 1,19,11,984 - 65,51,784 - 55.00
आंधप्रदेश - 60,02,607 - 28,55,510 - 47.57
उत्तरप्रदेश - 2,88,70,495 - 1,20,27,708 - 41.66
तमिलनाडु - 46,76,080 - 16,52,705 - 35.34
राजस्थान - 90,19,695 - 19,26,652 - 21.36
छत्तीसगढ़ - 40,08,908 - 5,60,210 - 13.97
असम - 34,88,637 - 2,93,840 - 8.42
ओडिशा - 4438559 - 99,941 - 2.25
(28 फरवरी 2025 तक)