भोपाल

2 बजे फटेंगे RDX… एमपी के नापतौल विभाग को दूसरी बार मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

MP News: मध्य प्रदेश को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल पर आया धमकी भरा मेल, प्रशासन में हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में...

2 min read
Mar 17, 2026
Threatening Email to naptaul vibhag mp- धमकी भरे ईमेल की कॉपी(Photo: patrika)

MP: मध्य प्रदेश को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। हर बार की तरह इस बार भी ईमेल भेजकर यह धमकी दी गई है। लेकिन इस बार ये धमकी स्कूल को या किसी और भवन को नहीं बल्कि राजधानी भोपाल स्थित नापतौल विभाग को मिली है। ईमेल से भेजे गए विभाग को धमकी दी गई है कि दोपहर दो बजे यहां आरडीएक्स बम फटेंगे। मेल मिलने के बाद विभाग समेत पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस को दी गई। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियो को अलर्ट कर दिया गया है। बता दें कि नापतौल विभाग को दो दिन में यह दूसरी बार धमकी मिली है। सोमवार को भी

ये भी पढ़ें

एमपी में 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, स्ट्रांग सिस्टम हो रहा एक्टिव, आज पड़ेगी भीषण गर्मी

यहां पढ़ें पूरा मेल

MP Bomb threat Email Copy(photo:patrika)

अब मामले में उचित कार्रवाई होनी चाहिए

ये पहली घटना नहीं है ऐसा तीन चार बार हो चुका है। पुलिस अब तक किसी को भी नहीं ढूंढ पाई है। कल एक मेल अंग्रेजी भाषा में आया था। अब नापतौल विभाग भोपाल में आज फिर धमकी भरा मेल मिला है, 2 आरडीएक्स बम फटने की बात कही है। पुलिस को जानकारी दे दी है, मामले में उचित कार्रवाई होनी चाहिए।
-उमा शंकर तिवारी, महामंत्री, तृतीय कर्मचारी संघ

बता दें कि हाल के दिनों में ऐसा दो तीन बार हो चुका है जब किसी स्कूल, अस्पताल या यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिससे एमपी में सुरक्षा एजेंसियां और सतर्क हो गई हैं। अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी तरह की संदिग्ध परिस्थितियां दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।

खबर लगातार अपडेट की जा रही है।

ये भी पढ़ें

आपकी नसों में भी प्लाक/ब्लॉकेज! जानें क्या है? कैसे बनता है और कब बढ़ाता है हार्ट अटैक रिस्क?

Updated on:
17 Mar 2026 11:25 am
Published on:
17 Mar 2026 11:03 am
Also Read
View All

अगली खबर