MP BJP in charge बीजेपी में बड़ा बदलाव किया गया है।
MP BJP in charge Dr Mahendra Singh Satish Upadhyay MP Politics: एमपी बीजेपी में बड़ा बदलाव किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने एमपी के लिए नया प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरलीधर राव को हटाकर यूपी के डॉ. महेंद्र सिंह को एमपी के प्रभारी के रूप में कमान सौंपी गई है। इसी प्रकार सतीश उपाध्याय को एमपी का सह प्रभारी बनाया गया है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ये नियुक्तियां की हैं। डॉ. महेंद्र सिंह को एमपी का प्रभारी बनाकर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है जबकि सतीश उपाध्याय को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने आदेश जारी किया है।
बता दें कि लोकसभा चुनाव में डॉ. महेंद्र सिंह को एमपी का प्रभारी बनाया गया था। तब सतीश उपाध्याय को भी सह प्रभारी का दायित्व दिया गया था।
लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने एमपी की सभी 29 सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया था जिसके लिए पूरा प्लान तैयार किया। इसी कड़ी में पार्टी ने राज्य में चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए थे। 23 राज्यों के लिए जारी की गई सूची में मध्यप्रदेश के लिए डॉ. महेंद्र सिंह को प्रभारी बनाया गया जबकि सतीश उपाध्याय को सह प्रभारी बनाया गया था।
सतीश उपाध्याय दिल्ली बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं और वे दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। महेंद्र सिंह उत्तरप्रदेश के वरिष्ठ पार्टी नेता होने के साथ ही यूपी विधानमंडल के सदस्य भी हैं।
डॉ. महेंद्र सिंह Dr Mahendra Singh
डॉ. महेंद्र सिंह यूपी के वरिष्ठ नेता हैं और राज्य के जल शक्ति मंत्री भी रह चुके हैं। वे 2012 से यूपी विधान परिषद सदस्य यानि एमएलसी हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव का दायित्व भी संभाल चुके हैं। डॉ. महेंद्र सिंह असम और त्रिपुरा के चुनाव प्रभारी भी रह चुके हैं। उन्हीं के नेतृत्व में असम में बीजेपी को जोरदार सफलता मिली जिसके बाद वहां पार्टी की सरकार भी बनी। महेंद्र सिंह एडवोकेट भी हैं।
सतीश उपाध्याय Satish Upadhyay
सतीश उपाध्याय दिल्ली बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं जोकि प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। एनडीएमसी में उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय को लोकसभा चुनाव में एमपी में सह प्रभारी की बड़ी जिम्मेदारी दी गई थी जिसे उन्होंने बखूबी निभाया। एमपी में 2018-19 के विधानसभा चुनाव में भी उन्हें सह प्रभारी बनाया गया था।