भोपाल

BJP: संगठनात्मक गतिविधियां तेज, इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

MP BJP: बिहार चुनाव के परिणाम सामने आते ही भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को संभागीय प्रभारियों की नियुक्ति कर दी। इस बार तीन अतिरिक्त संभाग बनाए गए हैं।
less than 1 minute read
Nov 15, 2025
MP BJP News in hindi
MP BJP News in hindi (फोटो सोर्स : पत्रिका क्रिएटिव)

MP BJP: बिहार चुनाव के परिणाम सामने आते ही भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को संभागीय प्रभारियों की नियुक्ति कर दी। इस बार तीन अतिरिक्त संभाग बनाए गए हैं। इनमें जबलपुर से अलग कर छिंदवाड़ा, इंदौर से अलग कर निमाड़ और उज्जैन से अलग कर मंदसौर शामिल हैं। खास यह है कि प्रभारी की जिम्मेदारी में नए चेहरों को भी मौका मिला है।

कलावती से मिली थीं

लता उन पदाधिकारियों में हैं, जिन्हें दोबारा संगठन ने प्रदेश समिति में रखा है। महामंत्री पद मिलने पर सांसद लता वानखेड़े उज्जैन पहुंची थीं। वहां नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव से मुलाकात की थी। कैलाश के करीबी सुरेंद्र शर्मा को राजनीतिक समीकरणों के आधार पर सागर संभाग प्रभारी बनाए जाने के कयास लगाए जा रहे थे। उधर, राजनीतिक नियुक्तियों की घोषणा भी कभी भी की जा सकती है, क्योंकि सीएम हाउस में गुरुवार को दिग्गजों के गिले-शिकवे दूर कर सहमति बना ली गई है।

इन्हें दी जिम्मेदारी

लता वानखेड़े - उज्जैन
डॉ. सुमेर सिंह - छिंदवाड़ा
राहुल कोठारी - जबलपुर
गौरव रणदिवे - सागर
निशांत खरे - ग्वालियर
अभय यादव - चंबल
विजय दुबे - रीवा
गौरव सिरोठिया - शहडोल
कांतदेव सिंह - नर्मदापुरम
तेजबहादुर सिंह - भोपाल
रणवीर रावत - इंदौर
सुरेश आर्य - मंदसौर
सुरेंद्र शर्मा - निमाड़

Updated on:
15 Nov 2025 08:44 am
Published on:
15 Nov 2025 08:44 am