भोपाल

MP BJP युवा मोर्चा में बड़ा फेरबदल, 19 जिलों में नई टीम को जिम्मेदारी, संगठन में आए नए चेहरे

BJYM New District Presidents list: मध्य प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा में संगठनात्मक बदलाव किया गया है। पार्टी ने 19 जिलों में नई नियुक्तियां कर युवा नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है, जिससे संगठन में नई टीम सक्रिय होगी।
2 min read
• •
Updated: 30 Oct 2026, 7:04 AM IST
mp bjym new district presidents list shyam tailor
MP BJYM New District Presidents List: 19 जिलों में नई टीम को जिम्मेदारी (फोटो सोर्स- Patrika/ANI)

BJYM New District Presidents list:मध्य प्रदेश में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) को मजबूत करने के लिए 19 जिलों में जिलाध्यक्षों और जिला महामंत्रियों की नियुक्तियां की गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से संगठनात्मक नियुक्तियों की सूची जारी की। संगठन को जिला स्तर पर सक्रिय करने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिहाज से इन नियुक्तियों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जबलपुर समेत कई बड़े शहरों में बदली युवा मोर्चा की टीम

नियुक्तियों के तहत जबलपुर नगर में रविंद्र तिवारी को जिलाध्यक्ष और श्रीकांत वर्मा को जिला महामंत्री बनाया गया है। भिंड में अभिषेक मिश्रा जिलाध्यक्ष और शिवांकर भदौरिया महामंत्री होंगे। श्योपुर में ईश्वर जाट और अभिषेक जांगिड़ को क्रमश: अध्यक्ष और महामंत्री की जिम्मेदारी मिली है। सागर में जसवंत राठौर, निवाड़ी में संदेश नायक, मैहर में दिलीप पटेल, उमरिया में आयुष्मान तिवारी, डिंडोरी में सत्यम मानिकपुरी और मंडला में उत्कर्ष यादव जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

इसी तरह बालाघाट में अमन गांधी, इंदौर ग्रामीण में अजय पंवार, धार नगर में तरुण सिसोदिया, नीमच में रवि पाटीदार, सिवनी में योगेश शिवहरे, छिंदवाड़ा में कुबेर सूर्यवंशी, नर्मदापुरम में कुलदीप रघुवंशी, रायसेन में प्रतीक द्विवेदी, अनूपपुर में अटल ब्योहार और मंदसौर में मनोहर चौहान को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

यहां देखें पूरी लिस्ट

जबलपुर नगर
जिला अध्यक्ष – रविन्द्र तिवारी
जिला महामंत्री – श्रीकांत वर्मा

भिण्ड
जिला अध्यक्ष – अभिषेक मिश्रा
जिला महामंत्री – शिवांकर भदौरिया

श्योपुर
जिला अध्यक्ष – ईश्वर जाट
जिला महामंत्री – अभिषेक जांगिड़

सागर
जिला अध्यक्ष-जसवंत राठौर

निवाड़ी
जिला अध्यक्ष- संदेश नायक
जिला महामंत्री- नरेन्द्र दांगी

मैहर
जिला अध्यक्ष – दिलीप पटेल
जिला महामंत्री – प्रिंस शर्मा

उमरिया
जिला अध्यक्ष – आयुष्तोष तिवारी

डिण्डोरी
जिला अध्यक्ष- सत्यम मानिकपुरी

मंडला
जिला अध्यक्ष – उत्कर्ष यादव

बालाघाट
जिला अध्यक्ष – अमन गांधी
जिला महामंत्री – प्रबल जायसवाल

इंदौर ग्रामीण
जिला अध्यक्ष – अजय पंवार
जिला महामंत्री – विजेन्द्र जाट

धार नगर
जिला अध्यक्ष – तरुण सिसोदिया
जिला महामंत्री – रोहित रघुवंशी

नीमच
जिला अध्यक्ष – रवि पाटीदार

सिवनी
जिला अध्यक्ष – योगेश शिवहरे
जिला महामंत्री – अंकित ठाकुर

छिंदवाड़ा
जिला अध्यक्ष – कुबेर सूर्यवंशी
जिला महामंत्री – विदत्त विवेक मंडरा

नर्मदापुरम
जिला अध्यक्ष – कुलदीप रघुवंशी
जिला महामंत्री – रूपेंद्र साहू

अनूपपुर
जिला अध्यक्ष – अटल ब्यौहार
जिला महामंत्री – आशुतोष तिवारी

रायसेन
जिला अध्यक्ष – प्रतिक द्विवेदी
जिला महामंत्री – राजेंद्र मीणा

मंदसौर
जिला अध्यक्ष – मनोहर चौहान
जिला महामंत्री – अनिल पाटीदार

Updated on:
30 Oct 2026, 7:04 AM IST
Published on: