भोपाल

एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कब होगा जारी, देखें ताजा अपडेट

MP Board Class 10th-12th Result : मध्य प्रदेश के लाखों स्टूडेंट अपने रिजल्ट का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब ये इंतजार खत्म होने वाला है... स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने रिजल्ट जारी होने की तारीख पर बड़ा अपडेट दिया है।

2 min read
Apr 04, 2026
MP Board Class 10th 12th Result 2026 date big update

MP Board Class 10th-12th Result : मध्य प्रदेश के लाखों स्टूडेंट अपने रिजल्ट का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मध्यप्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं फरवरी से मार्च के दौरान आयोजित की गई थी। इसमें प्रदेश के लगभग 16 लाख से अधिक बच्चे शामिल हुए थें। प्रदेशभर के 52 केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य जारी है। 30 मार्च तक लगभग पूरे प्रदेश में कक्षा 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य संपन्न हो चुका है। वहीं कक्षा 10वीं की कॉपियों की चेकिंग भी शुरू हो गई है। इसी बीच स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने रिजल्ट पर बड़ा अपडेट दिया है।

ये भी पढ़ें

rskmp.in पर 5th, 8th रिजल्ट कैसे चेक करें ? जानें सबसे आसान तरीका

16 लाख से अधिक स्टूडेंट हुए शामिल

इस साल मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में करीब 16 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए हैं। इनमें लगभग 9 लाख 7 हजार विद्यार्थी 10वीं और करीब 7 लाख छात्र 12वीं की परीक्षा में बैठे। इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए परीक्षा संचालन के लिए प्रदेशभर में 3856 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

अप्रैल में आएगा 10वीं-12वीं कक्षा का रिजल्ट

स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुताबिक, 10वीं-12वीं के छात्रों का रिजल्ट जारी करने से पहले क्रॉस चेकिंग और वैरिफिकेशन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। शिक्षा विभाग हर स्तर पर जांच कर रहा है ताकि किसी भी तरह की गलती न रह जाए। संभावना है कि अप्रैल के पहले पखवाड़े में परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। यानि मध्यप्रदेश बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन बोर्ड 15 अप्रैल से पहले रिजल्ट जारी कर सकता है।

फरवरी-मार्च तक हुई थी परीक्षा

बता दें कि, हायर सेकंडरी की परीक्षा 10 फरवरी शुरू हुई जो 7 मार्च तक चली। वहीं हाई स्कूल की परीक्षा 13 फरवरी से 6 मार्च तक चली। अब मध्यप्रदेश बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन(MPBSE) अगले कुछ दिनों में 10वीं-12वीं के कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूर कर, रिजल्ट नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।

वेबसाइट से ऐसे करें चेक

अपना रिजल्ट(MP Board Class 10th-12th Result) देखने के लिए सबसे पहले MPBSE के आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं ।
होमपेज पर 'MP Board 10th/12th Result' के लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर और एपलीकेशन नंबर डाले।
'Submit' पर क्लिक करें, जिसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
भविष्य के लिए अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर लें।

ऐप से ऐसे करें चेक

सबसे पहले Google Play Store से MPBSE मोबाइल एप इंस्टाल करें
ऐप खोलें और 'अपना रिजल्ट जानें' विकल्प पर टैप करें
फिर अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर डालें
जानकारी सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा

SMS से भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट

10वीं के लिए: अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में MPBSE10 (रोल नंबर) टाइप करें और इसे 56263 पर भेंज दें।
12वीं के लिए: मोबाइल के मैसेज बॉक्स में MPBSE12 (रोल नंबर) टाइप करें और इसे 56263 पर भेंज दें।

ये भी पढ़ें

Board exam Result: अप्रैल में कब आ सकता है ’10वीं-12वीं’ का रिजल्ट

Published on:
04 Apr 2026 11:32 am
Also Read
View All

अगली खबर