25 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

rskmp.in पर 5th, 8th रिजल्ट कैसे चेक करें ? जानें सबसे आसान तरीका

MP Board 5th 8th Result 2026 : RSKMP द्वारा 5th और 8th रिजल्ट 2026 जारी हो गया है। आप अपनी समग्र आईडी या रोल नंबर की मदद से आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका नीचे दिया गया है।

2 min read
Google source verification
MP Board 5th 8th Result 2026

5वीं और 8वीं रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका (Photo Source-Patrika)

MP Board 5th 8th Result 2026 :मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र (RSKMP) 5वीं और 8वीं कक्षा की परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। ऐसे में इन दोनों कक्षाओं के जरिए परीक्षा देने वाले 23 लाख से अधिक परीक्षार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों का रिजल्ट को लेकर इंतजार बस खत्म हो गया है। विभाग से जारी जानकारी के अनुसार, रिजल्ट RSKMP की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर दोपहर 01.30 बजे जारी हुआ है। अगर आप भी 5वीं या 8वीं की परीक्षा दिए हुए हैं तो आपकी भी मार्कशीट बिल्कुल तैयार होगी।

लेकिन सबसे अहम बात यह है कि, इस बार दोनों कक्षाओं को मिलाकर करीब 23 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दिया है तो ऐसे में अब रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोगों के एक साथ देखने से ट्रैफिक बढ़ जाती है तो वेबसाइट समय पर नहीं खुल पाती है, जिससे रिजल्ट देखने के लिए घंटों का इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में आप अपने घर पर बैठकर अपने मोबाइल से अपना रिजल्ट कैसे चेक कर सकते हैं और सबसे पहले मार्कशीट डाउनलोड कैसे कर सकतें हैं इस लेख में हम आपको नीचे बता रहे हैं।

RSKMP द्वारा 5th और 8th रिजल्ट 2026 जारी हो गया है। बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने का समय दोपहर 01.30 बजे बताया है। ऐसे में आप अपनी समग्र आईडी या रोल नंबर के साथ तैयार रहें, रिजल्ट घोषित होते ही आप आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका नीचे दिया गया है।

जाने रिजल्ट देखने का Step By Step आसान तरीका

बता दें कि, ज्यादातर रिजल्ट जारी होते ही लाखों की संख्या में एक साथ वेबसाइट पर अधिक लोड होने से आधिकारिक वेबसाइट क्रैश हो जाती है जिससे लिंक खुलने में समस्या आती है। इसलिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स का पालन करके आप अपना रिजल्ट आसानी से देख सकेंगे।

स्टेप 1-आधिकारिक पोर्टल पर जाएं: रिजल्ट देखने के लिए अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउज़र में जाकर rskmp.in टाइप कर सर्च करें।
स्टेप 2- रिजल्ट लिंक चुनें: होम पेज पर आपको MP Board 5th/8th Result 2026 या Scorecard लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
स्टेप 3- मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें: अब आपके सामने एक लॉगिन पेज खुलेगा, जहां आपको दो मुख्य चीज भरनी हैं।
1st- Samagra ID/Roll Number
2nd- Captcha Code

स्टेप 4- Show बटन पर क्लिक करें: उपरोक्त दो चीजें भरने के बाद नीचे दिए गए Show या View Result बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5- मार्कशीट डाउनलोड करें: आपके क्लिक करते ही रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा। अपना स्कोर कार्ड देखें और आगे के लिए Download PDF पर क्लिक करें या स्क्रीनशॉट लेकर सुरक्षित रख लें।

वेबसाइट क्रैश होने पर रिजल्ट चेक करने का तरीका

रिजल्ट जारी होते ही छात्र, उनके अभिभावक या शिक्षकों द्वारा एक साथ चेक करने पर आधिकारिक वेबसाइट का सर्वर क्रैश होने का खतरा रहता है या कभी-कभी क्रैश हो जाता है, जिससे सर्वर धीमा हो जाता है। ऐसे में रिजल्ट देखने के लिए आप पेज को बार-बार रिफ्रेश ना करें। आपको थोड़ी देर इंतजार करना है या अन्य आधिकारिक वैकल्पिक वेबसाइट जैसे mpresults.nic.in का भी उपयोग करके चेक कर सकते हैं।

मार्कशीट में इन डिटेल्स को जरुर चेक करें

जब आप MP Board 5th, 8th Result 2026 Online Marksheet डाउनलोड करें तो नीचे दी गई डीटेल्स को ध्यानपूर्वक चेक कर लें, यदि मार्कशीट में कोई गलती दिखती है तो तुरंत अपने स्कूल के प्रधानाचार्य से संपर्क करें जिससे उसमें की त्रुटि की सुधार हो सके।

-छात्र का नाम (स्पेलिंग चेक करें)
-पिता और माता का नाम
-समग्र आईडी और रोल नंबर
-प्रत्येक विषय के प्राप्तांक और ग्रेड
-कुल योग (Total Marks)
-रिजल्ट की स्थिति (Pass/Fail)