MP Budget 2026: मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने सरकार का तीसरा बजट पेश किया है। जिसमें शिक्षकों के लिए ऐलान किया गया.....
MP Budget 2026: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया गया। डॉ. मोहन यादव सरकार का ये तीसरा और बतौर वित्त मंत्री देवड़ा का सातवां बजट है। इस दौरान उन्होंने शिक्षा विभाग को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की है। वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि मध्यप्रदेश में 294 सांदीपनि स्कूल खोले जा रहे हैं। प्रदेश में 15 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रस्तावित है।
इसके अलावा उन्होने बताया कि छात्रवृत्ति के लिए 986 करोड़ का प्रावधान किया गया है। 530 करोड़ रु पीएम श्री योजना के लिए प्रस्तावित है। ST वर्ग की शैक्षणिक संस्थानों के लिए 4 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति के लिए 986 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
बजट में वित्त मंत्री ने छात्रों को भी बहुत कुछ दिया है। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत 7 लाख 95 हजार विद्यार्थियों को सहायता दी जा रही है। साथ ही तैयारी कर रहे छात्रों के लिए सरदार पटेल कोचिंग योजना की शुरुआत हो रही है। इसके अंतर्तत चार हजार विद्यार्थियों को लाभ देने का लक्ष्य है। प्रदेश में 294 सांदीपनि स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं।
बजट में ऐलान किया गया है कि मध्य प्रदेश में आठवीं तक के छात्रों को टेट्रा पैक दूध दिया जाएगा। प्रदेश में पीएम आवास योजना के लिए 6850 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। वहीं, पीएम जनमन योजना के लिए 900 करोड़ रुपए, जी राम जी के लिए 10428 करोड़ रुपए का प्रावधान है। वित्त मंत्री ने कहा कि पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के लिए 40062 करोड़ रुपए का प्रावधान है। वन एवं पर्यावरण क्षेत्र के लिए 6 हजार 151 करोड़ रुपए का प्रावधान है।