भोपाल

MP Budget 2026 : किसके लिए फायदेमंद है ये बजट? सीएम मोहन खुद बता दिया सबकुछ

MP Budget 2026: सीएम डॉ. मोहन यादव ने बजट पेश होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने कहा कि, ये बजट दो वर्षों की विकास रूपरेखा प्रस्तुत करता है। बिना टैक्स बढ़ाए विकास को गति देने और प्रदेश को समृद्ध बनाने का लक्ष्य है।

2 min read
बजट पेश होने के बाद सीएम मोहन यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस (Photo Source- Patrika)

MP Budget 2026 : मध्य प्रदेश विधानसभा में आज मोहन सरकार का तीसरा बजट पेश हो गया है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने 4 लाख 38 हजार 317 करोड़ रुपए का बजट पेश किया है। बजट में प्रदेश सरकार ने कई क्षेत्रों में सौगातों की झड़ी लगाई है। इसे बयां करते हुए अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की भी पेश हुए बजट पर प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम ने कहा कि, प्रदेश सरकार यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेज़ गति से आगे बढ़ रही है। प्रदेश विकास की नई रफ्तार पकड़ चुका है। उन्होंने कहा कि बजट 'GYAN' पर आधारित है। इसमें 'I' यानी इंडस्ट्री को जोड़कर इसे विकास और ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास किया है।

बजट पेश होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट किया कि, ये सिर्फ एक साल का बजट नहीं, बल्कि उसके आगे के दो वर्षों के विकास की रूपरेखा तय करने वाला बजट भी है। उन्होंने कहा कि, ये बजट 'समृद्ध मध्य प्रदेश, सुखद मध्य प्रदेश, संपन्न मध्य प्रदेश और संस्कृतिमय मध्य प्रदेश' के ध्येय वाक्य को साकार करने वाला है।

ये भी पढ़ें

तीसरा पेपरलेस बजट पेश, एमपी बजट 2026 की 10 बड़ी बातें जो प्रदेश विकास को देंगी रफ्तार

मंजरे-टोले तक सड़कों का विस्तार

सीएम के अनुसार, प्रदेश में मंजरे-टोले तक सड़कों का विस्तार किया जा रहा है, जिसके लिए 21,630 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। वहीं, 'द्वारका योजना' नाम से एक नई योजना शुरू की गई है, जिसके लिए 5 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है।

देश का पहला रोलिंग बजट

सीएम ने कहा कि, ये देश का पहला रोलिंग बजट है, जिसमें 2 वर्षों का खाका प्रस्तुत किया गया है। साल 2026-27 के लिए 4 लाख 38 हजार 317 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। इस साल को कृषि को समर्पित किया गया है। किसान कल्याण के लिए 1 लाख 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि का प्रावधान किया गया है।

30% ग्रोथ रेट के साथ बढ़ रहा राज्य

सीएम ने कहा कि राज्य 30 फीसदी ग्रोथ रेट के साथ आगे बढ़ रहा है। पूंजीगत व्यय में बेहतर प्रबंधन किया गया है और एक रुपये का भी टैक्स नहीं बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश देश का तीसरा सबसे युवा प्रदेश है। प्रदेश में पर्यटन को भी नई ऊंचाइयां मिल रही हैं और साढ़े 13 करोड़ से अधिक पर्यटक मध्यप्रदेश घूमने आए हैं। धार्मिक पर्यटन को विशेष रूप से बढ़ावा दिया जा रहा है।

एमपी आ रहे हैं 8 और चीते

वन्यजीव संरक्षण पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आठ चीते और मध्य प्रदेश आ रहे हैं तथा प्रदेश में चीतों का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। साथ ही जंगली भैंस को भी मध्यप्रदेश में दोबारा बसाने की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि लाड़ली बहनों के लिए बजट में पर्याप्त प्रावधान किया गया है, जिससे महिलाओं के सशक्तिकरण को और मजबूती मिलेगी।

ये भी पढ़ें

MP बजट में किसानों को बड़ी सौगात, दिए जाएंगे 1 लाख सोलर पंप

Updated on:
18 Feb 2026 05:01 pm
Published on:
18 Feb 2026 03:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर