भोपाल

‘दूषित पानी और 40 मौतों’ के बाद सदन में हंगामा, कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

MP Budget Session 2026: मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र 2026, वंदेमातरम् के 6 छंदों और राज्यपाल मंगूभाई पटेल के अभिभाषण से हुई शुरुआत, विपक्ष के हंगामे के बाद कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित....

2 min read
Feb 16, 2026
MP Assembly budget session 2026

MP Budget Session 2026: मध्य प्रदेश विधान सभा में शुरू हुए बजट सत्र की कार्यवाही कल मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। बता दें कि राज्यपाल मंगूभाई पटेल के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ विधान सभा बजट सत्र 2026, लेकिन नेता प्रतिपक्ष ने अभिभाषण के दौरान ही दूषित पानी और 40 मौतों के मामले को सदन में उठाया। इस दौरान सदन में कांग्रेस ने हंगामा शुरू कर दिया। राज्यपाल ने हंगामे के बीच अभिभाषण (MP Budget Session 2026) पूरा किया। इसके बाद धन्यवाद प्रस्ताव होता इससे पहले ही विधानसभा बजट सत्र के पहले दिन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई।

बजट सत्र की शुरुआत वंदे मातरम गायन के साथ शुरू हुई। संपूर्ण छह छंदों से विधानसभा परिसर गूंज उठा। इसके बाद राज्यपाल ने अपना अभिभाषण दिया। राज्यपाल के अभिभाषण के बीच विपक्ष के हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कार्यवाही स्थगित की।

ये भी पढ़ें

75 प्रकार के दस्तावेजों की रजिस्ट्री अब आसान, सीएम देंगे प्रदेश के पहले साइबर रजिस्ट्री ऑफिस की सौगात

राज्यपाल ने किया सभी का स्वागत, फिर कहा- 'मेरी सरकार की उपलब्धि'

इस दौरान(MP Budget Session 2026) एमपी के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने अभिभाषण शुरू कर सभी का स्वागत किया। उन्होंने कहा आज हम इतिहास के ऐसे दौर में है जिसे पीएम ने अमृतकाल की संज्ञा दी है। मप्र ने 2025 को उद्योग और रोजगार वर्ष के रूप में मनाया। प्रदेश में निवेश के लिए ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मिट, नेशनल और इंटरनेशनल रोड शो आयोजित किए। निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल बनाने, कई नीतियां लागू की गईं। 24-25 फरवरी को आयोजित ग्लोबल इंवेस्टर सम्मिट में प्रदेश को ग्लोबल स्तर पर प्रजेंट किया। एमपी निवेश के इस मामले में हमेशा ही नंबर वन राज्यों में शामिल रहा है।

जिलों में नक्सलवाद की 35 साल पुरानी परेशानी को खत्म कर दिया। 2025 तक प्रदेश को पूरी तरह नक्सलमुक्त बनाकर ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

2026 से शुरू किया किसान कल्याण वर्ष

कृषि और संबंधित क्षेत्रों में किसानों के लिए 3 साल तक कृषि आयोजन किए जा रहे हैं। मेरी सरकार ने पशुपालन को केवल जीवन निर्वाह नहीं आर्थिक क्षेत्र में उपलब्धि बनाने का संकल्प लिया है। कई योजनाओं का नाम लिया। प्रदेश में कृषि सुधार और पशुपालन की कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। कई दुग्ध इकाइयां शुरू की जाएंगीष अनुसूचित जनजाति परिवारों को रोजगार प्रदान कर सरकार अग्रणी बनी हैं।

मेरी सरकार ने... पीएम आवास योजना के तहत 1 लाख 85 हजार आवास स्वीकृत किए, एक लाख से ज्यादा पूरे, प्रथम स्थान पर एमपी

मेरी सरकार...इसके अलावा नदी जोड़ो परियोजनाओं, स्वास्थ्य योजनाओं के साथ ही प्रदेश को आर्थिक और सांस्कृतिक तथा सामाजिक सुधार के लिए सरकार को संकल्परत बताया।

बता दें कि आज विधानसभा बजट सत्र (MP Budget Session 2026) के पहले दिन सभी को इंतजार था कि पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण और कृतज्ञता प्रस्ताव होगा। सत्र के लिए कुल 3478 प्रश्नों की विधानसभा को सूचनाएं, 236 ध्यानाकर्षण, 10 स्थगन प्रस्ताव, 41 अशासकीय संकल्प पेश होंगे। शून्य काल में विधानसभा में 83 सवाल होंगे। लेकिन विपक्ष के हंगामे के चलते ऐसा नहीं हो सका।

ये भी पढ़ें

आपके शहर में ‘100 रुपए में मौत की पुड़िया’, ग्वालियर-उज्जैन की गलियों में कैसे बच रहे ड्रग तस्कर

Published on:
16 Feb 2026 12:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर