भोपाल

युवाओं की हार्ट अटैक से अचानक मौत पर सीएम को चिंता, कर दी बड़ी घोषणा

सीएम मोहन यादव ने युवाओं की हंसते-खेलते अचानक आए हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट से मौतों को लेकर चिंता जाहिर की है, बोले, सड़क दुर्घटनाओं में भी जान जा रही है, अब मध्य प्रदेश सरकार बड़ी पहल करने जा रही है...

2 min read
Apr 15, 2026
MP CM Mohan yadv big announcement(photo:cm mohan yadav FB)

MP CM: 'कोविड के बाद सबसे ज्यादा मौतें अब हार्ट अटैक से हो रही हैं। युवा भी अचानक नाचते-खेलते या वाहन चलाते समय दुर्घटनाओं में जान गंवा रहे हैं, जो चिंता का बड़ा विषय है। सरकार संभाग स्तर के बाद अब जिला स्तर तक हार्ट के मरीजों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराने की तैयारी कर रही है। फिलहाल यह योजना पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चल रही है, जिसे जल्द पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा।'

यह बात भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के सेवा प्रकल्प शुभारंभ के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री (MP CM) डॉ. मोहन यादव ने कही। उन्होंने प्रदेश समेत देशभर में बढ़ते युवाओं में हार्ट अटैक से मौतों के मामलों पर चिंता जताई। इसके साथ ही हाईवेज पर होने वाली दुर्घटनाओं में जान गंवाने वालों को लेकर भी दुख जाहिर किया।

ये भी पढ़ें

जनगणना: आपके काम की खबर, कल से ऑनलाइन पोर्टल पर खुद करें अपनी गणना

MP CM ने की बड़ी घोषणा, हाईवे किनारे खुलेंगे अस्पताल

बता दें कि बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर सीएम ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में सेवा ही संगठन के तहत 'सेवा प्रकल्प' का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि हाईवे किनारे अस्पताल खोलने के लिए सरकार 30 प्रतिशत तक अनुदान देगी।

सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश में बड़ी संख्या में राजमार्ग और राष्ट्रीय राजमार्ग बने हैं जहां होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को त्वरित उपचार मिले, इसके लिए सरकार इस दिशा में यह योजना बना रही है।

संभाग स्तर के बाद हर शहर में खोले जाएंगे सुपर स्पेशलिटी अस्पताल

उन्होंने (MP CM) यह भी कहा कि हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों को देखते हुए हमारी सरकार अभी संभाग स्तर पर सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल बना रही है। आने वाले दिनों में प्रदेश के सभी जिलों में सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल बनाएंगे।

मुख्यमंत्री डा यादव ने सेवा प्रकल्प शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर कहा कि भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेशभर में गांव-गांव में आंखों की जांच के शिविर लगाए, भाजपा सरकार जरूरतमंदों को नि:शुल्क चश्मा उपलब्ध कराएगी।

जारी किया मोबाइल नंबर

इस अवसर पर मोबाइल नंबर 9203597200 एवं 9203697200 जारी किया गया है। इन मोबाइल नंबरों पर पार्टी कार्यकर्ता और परिवारजन संपर्क कर चिकित्सकीय जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

बड़े शहरों तक किया जाएगा 'सेवा प्रकल्प' का विस्तार

इस दौराकार्यक्रम में उपस्थित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि पार्टी ने नवाचार किया है। अभी प्रदेश कार्यालय में 'सेवा प्रकल्प' शुरू किया है। आने वाले दिनों में प्रदेश के अन्य बड़े शहरों तक ‘सेवा प्रकल्प‘ का विस्तार कर भाजपा अपने सेवा कार्यों को आगे बढ़ाएगी।

राजनीति का मतलब सिर्फ पद प्राप्त करना नहीं जनता की सेवा करना है। यह केवल एक योजना नहीं, बल्कि यह समाज के आखिरी व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने का एक संकल्प है। अब मरीजों को इलाज के लिए भटकने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्हें एक सरल, सम्मानजनक और त्वरित व्यवस्था प्राप्त होगी, जो उनके इलाज और कल्याण को सुनिश्चित करेगी।

‘सेवा प्रकल्प‘ का उद्देश्य मानवता की सेवा- राजेंद्र शुक्ल

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि भाजपा संगठन की यह कल्पनाशीलता ही है कि कार्यकर्ताओं के स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत है। आवश्यकता है ‘सेवा प्रकल्प‘ नवाचार से लोगों को जोड़ने की और उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए सतत प्रयास करने की। भाजपा के प्रदेश प्रभारी डा. महेंद्र सिंह ने कहा कि बाबा साहब आंबेडकर की विचारधारा पर आधारित भाजपा ने उनके योगदान को सम्मानित करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यालय से सेवा प्रकल्प की शुरुआत की है, जो हर वर्ग के लिए समर्पित हैं।

ये भी पढ़ें

अब बचेंगे 40 मिनट, एमपी के दो शहरों की बढ़ेगी कनेक्टिविटी
Published on:
15 Apr 2026 09:44 am
Also Read
View All