भोपाल

फिल्म छावा देखने जा रही मोहन सरकार, फिल्म देखने के बाद डिनर भी साथ में

Mohan Yadav Government Watch Film Chhava: द कश्मीर फाइल, केरल फाइल्स के बाद अब छावा देखने जाएंगे एमपी के सीएम, मंत्रिमंडल और विधायक भी जाएंगे, फिलम देखने के बाद पूरी मोहन सरकार एक साथ करेगी डिनर...
2 min read
• •
Updated: 17 Mar 2025, 1:05 PM IST
Mohan Government Watch Film Chhava
Mohan Government Watch Film Chhava

Mohan Yadav Government: छत्रपति संभाजी महाराज पर बनी फिल्म छावा का क्रेज कम होने के बजाय बढ़ता जा रहा है। मध्य प्रदेश में भी इस फिल्म का उत्साह अब तक बना हुआ है। अब एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव ने भी फिल्म संभाजी देखने की तैयारी शुरू कर दी है। वे अकेले नहीं बल्कि पूरी मोहन सरकार ये फिल्म देखने जाएगी। दरअसल एमपी सीएम अकेले या फैमिली के साथ नहीं बल्कि अपने मंत्री मंडल और विधायकों के साथ मिलकर ये फिल्म देखेंगे।

मोहन सरकार कहां देखेगी फिल्म


फिल्म छावा देखने के लिए सीएम मोहन यादव के साथ उनका पूरा मंत्रिमंडल और विधायक शाम 7.30 बजे का शो देखते नजर आएंगे। बता दें कि मोहन सरकार ये फिल्म होटल अशोका लेक व्यू के ओपन थिएटर में देखेंगे।

फिल्म के बाद यहीं डिनर भी


यही नहीं फिल्म देखने के बाद सीएम मोहन यादव के साथ ही एमपी की पूरी बीजेपी सरकार इसी होटल में डिनर भी करेगी। बता दें कि सीएम मोहन यादव की ये पहली फिल्म नहीं है, इससे पहले भी वे कश्मीर फाइल, केरल फाइल्स आदि फिल्में भी अपने पूरे मंत्रिमंडल और विधायकों के साथ देख चुके हैं।

एमपी में टैक्स फ्री है छावा

बता दें कि पूरे मध्य प्रदेश में छावा फिल्म को टैक्स फ्री किया गया है। ताकि हर कोई संभाजी महाराज की वीरता को आंखों से देख सकें कि कैसे उन्होंने एक क्रूर मुगल शासक का जीना मुश्किल कर दिया था। बताते चलें कि मोहन सरकार ने ही नहीं इस फिल्म को गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भी टैक्स फ्री कर दिया, वहीं इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणवीस ने भी छावा फिल्म को टैक्स फ्री करने की अपील का स्वागत करते हुए इसे पूरे महाराष्ट्र में टैक्स फ्री किया था।


Updated on:
17 Mar 2025, 1:05 PM IST
Published on: