
MP News
How to make Reel to win 2 lakh rupay: वर्तमान दौर में मोबाइल के जरिए रील बनाने का शौक लगभग हर इंसान को लग चुका है। आपका रील बनाने का शौक अब 2 लाख रुपए तक का पुरस्कार दिला सकता है। जी हां, इसके लिए आपको स्वच्छता पर रील बनाकर उसे वायरल करके अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना होगा। मध्यप्रदेश सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत प्रदेश में स्वच्छता एवं उससे जुड़े विषयों पर जागरुकता लाने
इस अभियान की शुरूआत की है। इसे स्वच्छ एमपी रील प्रतियोगिता नाम दिया गया है। इस कंपटीशन के विषयों और थीम पर रील बनाकर प्रदेशवासी सहभागिता कर सकते हैं। कचरा नहीं यह कंचन है, इसे अलग-अलग करें और पैसा कमाएं की थीम पर रखी गई कंपटीशन की आखिरी तारीख 15 अप्रेल रखी गई है।
इस कंपटीशन के लिए 30 से 45 सेकंड तक का एचडी फॉर्मेट में रील बनानी (पोटे्रट फॉर्मेट) होगी। इसकी भाषा सरल हिंदी, स्थानीय भाषा रखनी होगी। वीडियो रील शेयर करने के लिए अपने वीडियो को फेसबुक / यूट्यूब इंस्टाग्राम पर शेयर करें और उसकी लिंक को एमपी.मायजीओवी.इन पर सबमिट करें। रील में म्यूजिक, टेक्स्ट और विजुअल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन वह सकारात्मक और सभ्य हो।
प्रदेश के विभिन्न गांव के लिए वेस्ट मैनेजमेंट पर रील्स बनाना है, जिसके मुख्य विषय ये रखे गए हैं।
Updated on:
17 Mar 2025 09:59 am
Published on:
17 Mar 2025 09:59 am
