भोपाल

एमपी में कांग्रेस जिला अध्यक्षों की सूची पर मचा बवाल, कई जिलों में विरोध, इस्तीफों का दौर शुरु

MP Congress District President List 2025 : एमपी में जारी हुई जिला कांग्रेस अद्यक्षों की लिस्ट को लेकर पारटी के भीतर ही विरोध के सुर भी सुनाई देने लगे हैं। हालात ये बन रहे हैं कि, कई जिलों में नाराज कार्यकर्ताओं ने इस्तीफे देना तक शुरू कर दिया है।
2 min read
MP Congress District President List 2025
एमपी में कांग्रेस जिला अध्यक्षों की सूची पर मचा बवाल (Photo Source- Patrika)

MP Congress District President List 2025 :मध्य प्रदेश में शनिवार को कांग्रेस जिला अध्यक्षों की सूची जारी हुई है। इसके बाद से ही प्रदेश के कई जिलों में विरोध के सुर सुनाई देने लगे हैं। हालात ये हैं कि, राजधानी भोपाल से लेकर उज्जैन, बुरहानपुर के साथ साथ बाकी जिलों में कांग्रेसी नाराज नजर आने लगे हैं। कुछ जगह तो इस्तीफा देने तक का दौर शुरू हो गया है। नाराज कांग्रेसी खुलकर सोशल मीडिया पर नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं।

सबसे पहले भोपाल जिला अध्यक्ष की नियुक्त की बात करें तो यहां जिला अध्यक्ष को रिपीट करने पर नाराजगी देखी जा रही है। यहां प्रवीण सक्सेना को दूसरी बार जिला अध्यक्ष घोषित किया गया है, जिससे पूर्व अध्यक्ष मोनू सक्सेना नाराज़ नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी नाराजगी सोशल मीडिया पर खुलकर विरोध जताकर व्यक्त की है। सोशल मीडिया पर लिखा कि, 'राहुल गांधी ने मांगा था संगठन सृजन, भोपाल में हुआ विसर्जन…।' बता दें कि, मोनू सक्सेना ने भी जिला अध्यक्ष पद पर दावेदारी की थी।

हेमंत पाटिल ने दिया इस्तीफा

इस सूची के जारी होने के बाद इस्तीफा देने का भी दौर शुरू हो गया है. जिला प्रवक्ता और राजीव गांधी पंचायत प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष हेमंत पाटिल ने इस्तीफा दे दिया है।

इन जिलों में अबतक सामने आया विरोध

उज्जैन ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेश परमार को बनाए जाने का विरोध है। सतना जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ कुशवाहा बनाए जाने का विरोध है। बुरहानपुर में जिला अध्यक्षों के ऐलान के बाद अरुण यादव समर्थकों की गुप्त बैठक की खबर सामने आई है। अल्पसंख्यक बाहुल्य जिलों में मुस्लिम शहर अध्यक्ष नहीं बनाने जाने का भी विरोध देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने विरोध के पोस्ट किए हैं।

विधायक और पूर्व विधायकों को जिम्मेदारी मिलने पर भी नाराजगी

कांग्रेस की जिला अध्यक्षों की सूची में 21 जिला अध्यक्ष रिपीट किए गए हैं। 6 विधायक, 8 पूर्व विधायक, 4 महिलाएं, 10 अनुसूचित जनजाति (ST), 8 अनुसूचित जाति (SC), 12 अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), 3 अल्पसंख्यक वर्ग से लोगों को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, सीईसी मेम्बर ओंमकार सिंह मरकाम, जयवर्धन सिंह, निलय डागा, महेश परमार जैसे नामों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें विधायक और पूर्व विधायकों को जिम्मेदारी दिये जाने का विरोध ज्यादा देखा जा रहा है।

Updated on:
17 Aug 2025 09:25 am
Published on:
17 Aug 2025 09:25 am