
mp congress new executive : मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेश प्रभारी भंवर जितेन्द्र सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अगले 10-15 दिनों में एमपी कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित होगी। प्रदेश प्रभारी की मानें तो नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो नाम आते हैं उसपर मंथन किए जाते। कार्यकारिणी गठन एक प्रक्रिया होती उस प्रकिया के तहत काम शुरू हो चुका है।
कांग्रेस की बैठक को लेकर भंवर जितेंद्र सिंह ने कहा- कल 12-13 घंटे तक प्रत्याशियों और विधायकों से चर्चा की गई है। प्रत्याशियों के साथ बैठक में नए नए सुझाव और आइडिया मिले हैं।
उन्होंने बताया कि इससे पहले यानी कल जो सुझाव आएं हैं, उनको प्लान बनाकर कैसे इम्पिलमेंट किया जाए, इस विषय पर आज चर्चा होनी है। नई ऊर्जा के साथ मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेश की जनता की आवाज बनेगी।