
CS Ashok Varnwal - मध्यप्रदेश में बीजेपी की मोहन यादव सरकार ने एक बार फिर देर रात में प्रशासनिक सर्जरी की। प्रदेश के 20 आइएएस अफसरों का तबादले किए। इससे पहले शुक्रवार शाम को ही डॉ. राजेश राजौरा को प्रशासन अकादमी का महानिदेशक बनाया गया था। रात में अन्य आईएएस को इधर से उधर कर दिया गया। प्रदेश में जल्द ही एक और प्रशासनिक सर्जरी की चर्चा है। इस संबंध में अधिकारियों की प्रोफाइल खंगाली जा रही है।
भाप्रसे के अधिकारी सुखवीर सिंह को वर्तमान दायित्वों के साथ आगामी आदेश तक लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग के प्रमुख सचिव तथा आयुक्त, खाद्य सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके आदेश भी जारी किए।
मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव का दायित्व संभालने के 48 घंटे के भीतर अशोक बर्णवाल ने शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ लंबी चर्चा की। इसके बाद आइएएस अफसरों के तबादला आदेश जारी किए गए।
केसी गुप्ता एसीएस, कुटीर एवं ग्रामोद्योग आयुक्त कृषि उत्पादन, एसीएस कुटीर एवं ग्रामोद्योग
सचिन सिन्हा डीजी, प्रशासन अकादमी एसीएस, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी
राघवेंद्र कुमार सिंह पीएस, औद्योगिक नीति एवं एमएसएमई पीएस वन विभाग
संदीप यादव पीएस, वन व प्रवासी भारतीय पीएस, जल संसाधन
जॉन किंग्सली एआर सचिव, उद्यानिकी व नर्मदा घाटी विकास सचिव, औद्योगिक नीति, एमएसएमई
सुदाम खाड़े आयुक्त, इंदौर संभाग सचिव, मुख्यमंत्री
भास्कर लक्षकार आयुक्त, खाद्य, नागरिक आपूर्ति आयुक्त, इंदौर संभाग व नर्मदा घाटी प्राधिकरण इंदौर
कुमार पुरुषोत्तम एमडी, मंडी बोर्ड एएस, मुख्यमंत्री एवं एमडी मंडी बोर्ड
केदार सिंह शहडोल कलेक्टर एएस, लोक निर्माण विभाग
हर्षल पंचोली अनूपपुर कलेक्टर कार्यपालन संचालक, एप्को अदिति गर्ग मंदसौर कलेक्टर ओएसडी सह आयुक्त, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति
प्रीति यादव आगर मालवा कलेक्टर कार्यकारी संचालक, औद्योगिक विकास निगम इंदौर
सिद्धार्थ जैन सीईओ, जिपं इंदौर उप सचिव, सीएस ऑफिस हिमांशु प्रजापति कार्यकारी संचालक, औद्योगिक विकास निगम इंदौर सीईओ, जिपं इंदौर
खास बात यह है कि नए मुख्य सचिव ने कार्यभार संभालते ही कई कलेक्टर बदल दिए हैं। आधा दर्जन जिलों का प्रशासनिक चेहरा बदल दिया गया है।
अजय कटेसरिया एएस, सामान्य प्रशासन रतलाम कलेक्टर
रत्नाकर झा अपर आयुक्त, उज्जैन अनूपपुर कलेक्टर
मिशा सिंह रतलाम कलेक्टर शहडोल कलेक्टर
गुरु प्रसाद उप सचिव, सीएस ऑफिस खरगोन कलेक्टर
दिव्यांक सिंह अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन मंदसौर कलेक्टर
शेर सिंह मीना निगमायुक्त सतना आगर मालवा कलेक्टर
एमपी में देर रात प्रशासनिक सर्जरी
6 जिलों के कलेक्टर बदले
सीएस अशोक वर्णवाल ने 24 घंटों में किया फेरबदल
20 आईएएस को किया इधर से उधर