भोपाल

MP में DGP की कुर्सी को लेकर नया ट्विस्ट, मकवाना के रिटायरमेंट पर DG जेल ने उठाए सवाल, CS से मिले

MP DGP Kailash Makwana Retirement: मध्य प्रदेश में डीजीपी कैलाश मकवाना की रिटायरमेंट तारीख बढ़ाने के प्रस्ताव पर विवाद गहरा गया है। डीजी जेल आईपीएस डॉ. वरुण कपूर (DG Jail IPS Varun Kapoor) ने नियुक्ति नियमों पर सवाल उठाए हैं।
2 min read
• •
Updated: 24 Oct 2026, 9:14 AM IST
mp dgp kailash makwana retirement controversy varun kapoor objection
Kailash Makwana retirement controversy: मकवाना के रिटायरमेंट पर DG जेल ने उठाए सवाल (फोटो सोर्स- Patrika)

Kailash Makwana retirement controversy:मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना (DGP Kailash Makwana) के रिटायरमेंट की तारीख को लेकर फंसा पेंच सुलझने के बजाय उलझता जा रहा है। पुलिस मुख्यालय (MPPHQ) ने सेवानिवृत्ति की तारीख दो दिन बढ़ाने के लिए गृह विभाग को जो पत्र लिखा, उसे विभाग ने सरकार को भेज दिया है।

सीएस और एसीएस से मिले डीजी जेल, जताई आपत्ति

इस बीच डीजीपी पद के पैनल में शामिल सबसे सीनियर आइपीएस अधिकारी जेल डीजी डॉ. वरुण कपूर (DG Jail IPS Varun Kapoor) ने मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल (CS Ashok Barnwal) और गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय शुक्ला (ACS Sanjay Shukla) से मुलाकात की। उन्होंने डीजीपी की नियुक्ति संबंधी नियमावली स्पष्ट की है। कपूर ने मौखिक रूप से पीएचक्यू की उस नोटशीट को गलत बताया, जिसमें डीजीपी की रिटायरमेंट तारीख 30 नवंबर से बढ़ाकर 2 दिसंबर करने की बात लिखी है।

ऐसे समझें मामला

  • डीजीपी कैलाश मकवाना 30 नवंबर 2026 को रिटायर हो रहे हैं। हालांकि उन्होंने पदभार 2 दिसंबर 2024 को संभाला था।
  • डीजीपी बनने के लिए रिटायरमेंट में कम से कम 6 माह की अवधि शेष होने का नियम है। मकवाना के रिटायरमेंट की तारीख 2 दिन बढ़ती है तो कपूर रेस से बाहर हो जाएंगे, वे 30 नवंबर 2026 से ठीक 6 माह बाद रिटायर होंगे।
  • पैनल में चौथे पर स्पेशल डीजी पंकज श्रीवास्तव रेस में शामिल हो जाएंगे।

पुलिस मुख्यालय ने गृह मंत्रालय को भेजी थी नोटशीट

डीजीपी कैलाश मकवाना की रिटायरमेंट की तारीख को लेकर गृह विभाग-पुलिस मुख्यालय में ठन गई है। शुरुआत पुलिस मुख्यालय की प्रशासन शाखा से गृह विभाग को भेजी उस नोटशीट से हुई, जिसमें रिटायरमेंट की तारीख 2 दिसंबर 2026 बताई गई। लिखा है, मकवाना ने पदभार 2 दिसंबर 2024 को लिया था। इसलिए रिटायरमेंट की तारीख दिसंबर 2026 होनी चाहिए। गृह विभाग का कहना हना है, तकनीकी रूप से ये उचित नहीं है।

नियमनुसार 30 नवंबर ही मानी जाएगी रिटायरमेंट की तारीख

गृह विभाग का कहना है कि नए डीजीपी का कार्यकाल 1 दिसंबर से अगले दो साल के लिए होता है। ऐसी स्थिति में नियुक्त होने वाले अफसर भले ही दो या चार दिन बाद पदभार संभालें, लेकिन आदेश 1 दिसंबर से ही मान्य होगा। ऐसे में डीजीपी मकवाना के रिटायरमेंट की तारीख 30 नवंबर ही मानी जाएगी। हालांकि नोटशीट पर चर्चा होने के बाद जल्द ही अंतिम फैसला लिया जाएगा।

अक्टूबर 2025 में बढ़ाया गया था कार्यकाल

जानकारी के लिए बता दें कि, DGP कैलाश मकवाना का कार्यकाल 31 अक्टूबर 2025 को बढ़ाया गया था। उनकी रिटायरमेंट की तारीख को एक साल बढ़ाया गया था। यह निर्णय सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों के आधार पर लिया गया था, जिसके आदेश मध्य प्रदेश के गृह विभाग के अपर सचिव आशीष भार्गव ने जारी किए थे।

Updated on:
24 Oct 2026, 9:14 AM IST
Published on: