भोपाल

MP Farmers Update: गेहूं खरीदी तारीख बढ़ी तो मंडियों में आई रौनक, जानिए आज के ताजा भाव

Mandi Bhav: गेहूं खरीदारी की तारीख बढ़ने के बाद एमपी की मंडियों में किसानों की भीड़ उमड़ी, जानिए आज के ताजा भाव...।

2 min read
May 21, 2026
आज भी मध्यप्रदेश की मंडियों में अच्छी खरीदारी रही। फोटो एआई जनरेटेड

MP Mandi Bhav: मध्यप्रदेश के किसानों में गेहूं खरीदी की तारीख बढ़ने के बाद से ही उत्साह का माहौल है। बड़ी संख्या में मंडी आ रही किसानों की उपज खरीदी का टारगेट भी बढ़ गया है। इससे किसान बेहद खुश है। बड़ी संख्या में किसान गेहूं ही नहीं, सोयाबीन, चना, सरसों, मक्का, जौ समेत औषधीय उपज भी लेकर मंडी में बेचने को पहुंच रहे हैं। आइए जानते हैं 21 मई 2026 गुरुवार शाम को मंडी में ताजा भाव क्या रहें।

ये भी पढ़ें

MP मंडी भाव: 28 मई तक होगी गेहूं खरीदी, देखें आज के ताजा भाव

नीमच मंडी में सोयाबीन 7221 रुपए क्विंटल

राजस्थान बार्डर से लगी नीमच मंडी में बड़ी संख्या में किसान आ रहे हैं। यह मंडी अनाज, दाल, दलहन के अलावा औषधीय उपज के लिए भी प्रसिद्ध है। क्योंकि यहां बड़ी संख्या में अश्वगंथा, खसखस, कलौंजी, अजवाइन आदि उपज भी खरीदी जाती है। नीमच मंडी में लहसुन, पोस्ता और अश्वगंधा में तेजी रही, जबकि प्याज और मक्का कमजोर रहा।

नीमच मंडी में गुरुवार शाम को न्यूनतम और अधिकतम भाव जारी हो गए हैं। गेहूं के भाव 2,530 से 2,955 तक रहे। सोयाबीन अधिकतम 7,221 के भाव में खरीदा गया। लहसुन के भाव में तेजी रही। यह 1,130 से 19,400 तक के भाव में बिका। एवरेज भाव 10300 रुपए प्रति क्विंटल रहे। अश्वगंधा की बात करें तो अधिकतम भाव 19651 के भाव पर खरीदी गई। खसखस 71000 से 1 लाख 60 हजार के भाव पर खरीदी गई। कलौंजी 16,000 से 17,900, अजवाइन 12,800 रही। धनिया 11,600 से 13,600, सरसों 8,201 के भाव पर खरीदी गई। चना डॉलर अधिकम 7800 के भाव में खरीदी गई। जबकि देशी चने का भाव 2,001 से 5,825 रहा। मूंगफली 6,751 से 7,651, मक्का 1,925 के भाव पर बिका। प्याज का भाव 260 से 992 रुपए प्रति क्विंटल रहा। मंडी में लहसुन, पोस्ता, अश्वगंधा और कलौंजी के भाव मजबूत रहे, जबकि प्याज और मक्का में कमजोरी देखने को मिली। व्यापारियों के अनुसार औषधीय और मसाला फसलों की मांग बढ़ने से इनके दाम ऊंचे बने हुए हैं।

मंदसौर मंडी भाव

नीमच की ही तरह मंदसौर मंडी में भी गुरुवार को अच्छी आवक रही। यहां मक्का 1491-2041, उड़द 5800-8461, सोयाबीन 5800-7400, गेहूं 2350-2790, चना 4901-5959, मसूर 4341-8080, धनिया 10701-12699, लहसुन 4400-19000, मैथी 4870-6550, अलसी 8700-9741, सरसो 6861-7451, तारामीरा 5660-5681, ईसबगोल 7000-12500, प्याज 258-1165, कलौंजी 14001-17500, तुलसी बीज 13500-16200, डालर चना 5580-8461, तिल्ली 8000-10732, मटर 2402-3199, असालिया 5600-6600, मूंगफली 6800-8900, जो 2070-2401, चियाबीज 16000-19351, किनोवा 4800-5340.

बैतूल मंडी भाव

इधर, बैतूल मंडी में गुरुवार को भावों में तेजी रही। यहां भी किसानों की संख्या अधिक रही, क्योंकि गेहूं खरीदी की तारीख बढ़ जाने से किसानों में काफी उत्साह है। बैतूल की कृषि उपज मंडी में गुरुवार को जो खरीदी की है, उसके भाव जारी किए हैं। सोयाबीन पीला के न्यूनतम भाव 5850 से 7575 रहे। चना 4951 से 6011 के भाव में खरीदा गया। मक्का 1500 से 2050 के भाव में खरीदा गया। गेहूं की बात करें तो 2200 से 2562 के भाव में गेहूं खरीदा गया। सरसों 5000 से 8400 के भाव पर खरीदी गई। मूंग 6000 से 6500 के भाव में खरीदी। मसूर 6400 से 6400 के भाव रहे। तुअर 5000 से 5000 के भाव पर खरीदी गई।

ये भी पढ़ें

MP की बड़ी मंडियों के ताजा भाव जारी, खरीदारी से पहले जरूर देखें गेहूं-चना-सरसों के रेट
Published on:
21 May 2026 08:32 pm
Also Read
View All