भोपाल

एमपी के 10 लाख कर्मी-पेंशनर्स के लिए खुशखबरी, होली पर सीएम ने दिया बड़ा तोहफा

MP News: प्रदेश के 3 लाख से ज्यादा पेंशनर्स के लिए सीएम ने कर दी बड़ी घोषणा, होली के अवसर पर दी बड़ी सौगात

less than 1 minute read
Mar 03, 2026
CM Mohan Yadav (photo: cm X)

MP News: प्रदेश के शासकीय सेवकों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ता में सरकार ने 3 फीसदी की वृद्धि की है। सोमवार शाम सीएम डॉ. मोहन यादव ने इसकी घोषणा की। फायदा 7 लाख से अधिक शासकीय सेवक और 3 लाख से अधिक पेंशनर्स को होगा। बढ़ा हुआ 58 फीसदी महंगाई भत्ता अप्रेल से देय होगा। नकद लाभ मई में मिलने वाले अप्रेल के वेतन में होगा।

हर शासकीय सेवक और पेंशनर्स का वेतन हर माह 500 से 4300 रुपए तक बढ़ जाएगा। यह वृद्धि संबंधितों के ग्रेड व उन्हें देय वेतन के आधार पर अलग- अलग होगी। उधर, कोष एवं लेखा के अधीन सभी कोषालय अधिकारी अब किराये पर वाहन ले सकेंगे।

ये भी पढ़ें

धान के खेत में 2338 आम-अमरूद! 35 लाख का कागजी मुआवजा, 29 साल बाद 6 को जेल

ईपीएफओ: ब्याज दर 8.25% ही रहेगी

एमपी के कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने सोमवार को करीब 7 करोड़ खाताधारी कर्मचारियों के लिए वर्ष 2025-26 के लिए 8.25% की ब्याज दर तय की है। यह लगातार दूसरा साल है, जब ब्याज दर स्थिर रही।

शासकीय सेवकों को प्रतिमाह संभावित फायदा

प्रथम श्रेणी- 2397 से 4230 रु.

द्वितीय श्रेणी - 1683 से 2019 रु.

तृतीय श्रेणी - 585 से 1473 रु.

चतुर्थ श्रेणी - 465 से 556 रु.

ये भी पढ़ें

कृषि कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले, सीएम ने एमपी के किसानों को दी 27, 746 करोड़ की बड़ी सौगात

Published on:
03 Mar 2026 09:40 am
Also Read
View All

अगली खबर