भोपाल

शनिवार की छुट्टी कैंसिल, कर्मचारियों-अधिकारियों को ऑफिस जाने का आदेश

Saturday Holiday Cancel : मध्यप्रदेश में सरकारी विभाग के कर्मचारियोें के लिए बुरी खबर सामने आई है। अधिकारीयों-कर्मचारियों को मिलने वाली शनिवार की छुट्टी रद्द कर उन्हें काम पर बुलाया जा रहा है।

2 min read
Jan 19, 2025
Saturday Holiday Cancel

Saturday Holiday Cancel :मध्यप्रदेश में सरकारी विभाग के कर्मचारियोें के लिए बुरी खबर सामने आई है। अधिकारीयों-कर्मचारियों को मिलने वाली शनिवार की छुट्टी रद्द(Saturday Holiday Cancel) कर उन्हें काम पर बुलाया जा रहा है। सरकारी विभाग में इसके लिए बाकायदा आदेश जारी किया गया है। इससे कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राहत की बात ये है कि ये आदेश सिर्फ प्रदेश के सहकारिता विभाग के लिए जारी हुआ है।

छुट्टी के दिन भी काम

बता दें कि शनिवार को मध्यप्रदेश के सहकारिता विभाग(Joint Commissioner Bhopal) के संयुक्त आयुक्त के अंतर्गत पदस्थ सभी अधिकारी और कर्मचारियों काम करने के लिए बुलाया गया था। जबकि शनिवार के दिन सभी सरकारी दफ्तरों में पहले ही अवकाश घोषित किया जा चुका है। इसके लिए लिखित आदेश(Saturday Holiday Cancel) भी जारी किया गया है। ऐसा करने के पीछे की जो वजह सामने आई है, उसे जानकार हर कोई हैरान है। दरअसल विभाग ने ज्यादा कामकाज और कर्मचारियों की संख्या कम होने के चलते ये ऐसा आदेश पारित किया है।

देखें आदेश

पद के मुकाबले कर्मचारी कम

-कार्यालय संयुक्त आयुका सहकारिता भोपाल संभाग भोपाल में कर्मचारियों के स्वीकृत पदों की संख्या 16 जिनके विरूद्ध 04 कर्मचारी पदस्थ हैं।

-कार्यालय उपायुक्त सहकारिता जिला भोपाल में स्वीकृत पदों की संख्या 38 जिनके विरुद्ध 16 कर्मचारी पदस्थ हैं।

-कार्यालय सहायक आयुक्त (अंकेक्षण) सहकारिता जिला भोपाल में स्वीकृत पदों की संख्या 52 जिनके विरुद्ध 22 कर्मचारी पदस्थ हैं।

-इस प्रकार भोपाल जिले में कुल 108 में से 42 कर्मचारी ही पदस्थ है। उक्त कर्मचारियों में से 07 कर्मचारी वरिष्ठ कार्यालयों में संलग्न हैं।

Updated on:
19 Jan 2025 04:24 pm
Published on:
19 Jan 2025 04:19 pm
Also Read
View All

अगली खबर