
MP Weather Update
MP Weather Update : क्षोभ मंडल में 241 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चल रही जेट स्ट्रीम हवा की वजह से शहर सहित अंचल में घना कोहरा छाया। इससे दृश्यता शून्य रही। सड़क पर कुछ भी नजर नहीं आ रहा था। सिर्फ गाड़ियों की हेडलाइट ही चमक रही थी। कोहरे से रेल व सडक़ यातायात प्रभावित रहा।
मौसम विभाग(MP Weather Update) ने अगले 2 दिनों तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। दृश्यता शून्य रह सकती है। दिन व रात का तापमान सामान्य से ऊपर रह सकता है। 24 घंटे में कश्मीर में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर 21 जनवरी से कोहरा कमजोर पड़ जाएगा।
बीते दिनों हुई बूंदाबांदी की वजह से हवा में नमी मौजूद है। नमी के कारण शहर का मौसम बदल गया है। रात में घना कोहरा छा रहा है और दोपहर 12 बजे के बाद धूप निकल रही है। इस कारण सुबह हाड़ कंपा वाली सर्दी से लोग बेहाल हैं। धूप निकलने के बाद हल्की राहत मिल रही है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
Published on:
19 Jan 2025 08:30 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
