भोपाल

Ladli Behna Yojana – लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात, सरकार ने दिए 35 हजार करोड़, सीएम बोले- हर माह रक्षाबंधन कार्यक्रम बनाया

Ladli Behna Yojana - सीएम ने ट्वीट भी किया कि हमने हर महीने रक्षाबंधन का कार्यक्रम बनाया।

2 min read
Apr 16, 2025
MP government has given 35 thousand crores till now in Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana - मध्यप्रदेश में बुधवार का दिन लाड़ली बहनों के नाम रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंडला से लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं के खातों में राशि अंतरित की। योजना की 23वीं किश्त के 1250 रुपए की सम्मान राशि अंतरित की गई। प्रदेश की करीब 1.27 करोड़ महिलाओं को यह सौगात दी गई। इसी के साथ राज्य सरकार अभी तक लाड़ली बहना योजना के रूप में महिलाओं को 35 हजार करोड़ रुपए दे चुकी है। मंडला रवाना होने से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया के लिए संदेश जारी करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार बहन-बेटियों के सम्मान और बेहतरी के लिए संकल्पित है। सीएम ने ट्वीट भी किया कि हमने हर महीने रक्षाबंधन का कार्यक्रम बनाया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश की सभी लाड़ली बहनों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की बात दोहराई। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमारी सरकार संकल्पित है। हमारी सरकार का ध्येय है प्रदेश की महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वाभिमान और समृद्धि मिले।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंडला में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत बहनों के बैंक खातों में 23वीं किश्त के 1250 रुपए की सम्मान राशि अंतरित की। उन्होंने यहां मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह समारोह में 1100 नवविवाहित दंपत्तियों को शुभाशीष भी प्रदान किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मीडिया को जारी संदेश में कहा कि मंडला प्रदेश के जनजातीय अंचल का अत्यंत सुंदर जिला है। यहां कान्हा राष्ट्रीय उद्यान दर्शनीय स्थल है।

राज्य सरकार द्वारा लाड़ली बहनों सहित अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को आर्थिक सहायता राशि वितरित करने के लिए मंडला के टिकरवारा में राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यहां प्रदेश की 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1552.38 करोड़ रूपए डाले।

अब तक लाड़ली बहनों को 35000 करोड़ रूपए से अधिक की सम्मान राशि

खास बात यह है कि राज्य सरकार द्वारा अब तक लाड़ली बहनों को 35000 करोड़ रूपए से अधिक की सम्मान राशि प्रदान की जा चुकी है। प्रदेश में यह योजना सन 2023 में शुरु की गई थी। तब महिलाओं के खातों में 1 हजार रुपए अंतरित किए जाते थे जिसे बाद में 1250 रुपए कर दिया गया।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहनों के लिए ट्वीट भी किया। उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर लिखा-

साल में एक बार सावन के महीने में राखी आती है, लेकिन हमारी सरकार ने तो लाड़ली बहनों के लिए हर महीने रक्षाबंधन का कार्यक्रम बनाया।

हर बहन के खाते में पैसा सीधे पहुंच रहा है…।

Updated on:
16 Apr 2025 09:49 pm
Published on:
16 Apr 2025 09:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर