Ladli Behna Yojana Date- एमपी में लाड़ली बहना योजना एक बार फिर सुर्खियों में है। प्रदेश में योजना की 23वीं किस्त (23rd installment) आनी है जिसका पात्र महिलाएं बेसब्री से इंतजार कर रहीं हैं। लाड़ली बहना योजना की राशि राज्य सरकार अभी तक हर माह की 10 तारीख तक देती आई है लेकिन इस बार आधा माह बीत जाने के बावजूद खातों में पैसे नहीं डाले गए हैं। इसकी वजह से न केवल कई अफवाहें फैल रहीं हैं बल्कि कांग्रेस भी राज्य सरकार पर हमलावर हो गई है। ऐसे में सरकार ने कहा है कि 16 अप्रेल को लाड़ली बहना योजना की किस्त डाल दी जाएगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने योजना की तारीख में किए गए बदलाव की भी जानकारी दी।