भोपाल

नदियों को जोड़ने की ऐतिहासिक योजना, सूखी नदियों को छलकाने सरकार की बड़ी तैयारी

MP News: नीति आयोग की बड़ी सलाह के बाद, सीएम मोहन यादव ने मंत्रियों और अफसरों को बताया कैसे तैयार करें राज्य की नदियों को जोड़ने का काम, योजना बनाकर देने के निर्देश....
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 May 2025, 3:59 PM IST
MP News Mp River
MP News Mp River- (फोटो-पत्रिका)

MP News: मध्यप्रदेश छोटी नदियों को आपस में जोड़ेगा, ताकि वे बारहों महीने प्रवाहमान बनी रहें। निस्तार के लिए लोगों को पानी मिल सकेगा। पानी की जरूरतें भी पूरी होंगी। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर की तर्ज पर छोटे शहर यानी टियर-2 और टियर-3 की श्रेणी वाले शहरों का विकास किया जाएगा। इससे बड़े शहरों पर दबाव नहीं आएगा। शहरों के विकेंद्रीकरण की प्रक्रिया जारी रहेगी।

नीति आयोग ने दी बड़ी सलाह

ये सलाह नीति आयोग ने दी है। सीएम डॉ. मोहन यादव दिल्ली में हुई बैठक में शामिल हुए थे। उन्होंने मंत्रियों और अफसरों को बताया और इन कामों के लिए योजना बनाकर आगे बढ़ने के निर्देश भी दिए। आयोग ने कहा है कि प्रत्येक राज्य को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन स्थल विकसित करने होंगे, ताकि दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी ओर खींच सकें। ऐसा करने से राज्य में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी।

प्रत्येक जिले में जाएंगे चार-चार वैज्ञानिक

29 मई से 12 जून तक केंद्र सरकार के निर्देश पर 723 जिलों में इंडियन काउंसिल आफ एग्रीकल्चर रिसर्च के माध्यम से कृषि जागरुकता कार्यक्रम होंगे। इनमें आइसीएआर के चार-चार वरिष्ठ वैज्ञानिक हर जिले में जाएंगे। किसानों को जलवायु, पानी और मिट्टी परीक्षण कर उनके एग्रो क्लायमेटिक जोन के अनुसार प्राकृतिक खेती, जैविक खेती और बागवानी सहित उन्नत कृषि करने के बारे में जानकारी और सलाह भी देंगे।

Updated on:
28 May 2025, 3:59 PM IST
Published on: