भोपाल

एमपी में इस फसल पर किसान को 600 रुपए प्रति क्विंटल बोनस देगी सरकार, सीएम का बड़ा ऐलान

Black gram- ग्रीष्मकालीन उड़द पर हर किसान को राज्य सरकार 600 रूपए प्रति क्विंटल बोनस देगी।
2 min read
Feb 23, 2026
MP government will give a bonus of Rs 600 per quintal on black gram
MP government will give a bonus of Rs 600 per quintal on black gram(प्रतीकात्मक फोटो)

Black Gram- मध्यप्रदेश में किसानों की माली हालत सुधारने के लिए कई कवायदें की जा रहीं हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि किसानों की बेहतरी के लिए हम तेजी से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार किसान हितैषी निर्णय ले रही है। चना, मसूर, तुअर और अन्य सभी दलहन व तिलहन उत्पादन में वृद्धि के लिए हम ठोस कदम उठा रहे हैं। सीएम मोहन यादव ने किसानों को बोनस देने का बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकालीन उड़द पर हर किसान को राज्य सरकार 600 रूपए प्रति क्विंटल बोनस देगी। सीएम मोहन यादव ने किसानों से मूंग के स्थान पर उड़द बोने की अपील की। उन्होंने बताया कि सरसों की फसल को भी भावांतर भुगतान योजना के दायरे में लाया जा रहा है।

सीएम मोहन यादव से मिलने आए एक किसान प्रतिनिधिमंडल को उन्होंने बताया कि प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक ले जाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश में फिलहाल देश के कुल दूध उत्पादन का केवल 9 प्रतिशत ही होता है। उन्होंने कहा कि दूध उत्पादन बढ़ेगा तो बच्चों को भी दूध का पोषण मिलेगा। इसीलिए सरकार ने प्रदेश के आठवीं तक के विद्यार्थियों को टेट्रा पैक में दूध मुहैया कराने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के किसानों की आर्थिक मजबूती और उनके खेत-खलिहान, घरों में समृद्धि लाने के लिए सरकार किसानों को अन्नदाता से ऊर्जादाता और ऊर्जादाता से उद्यमी बनाने का प्रयास कर रही है। आने वाले तीन सालों में हम प्रदेश के एक लाख किसानों को सोलर पॉवर पंप देंगे। इससे उनकी सिंचाई की कठिनाई दूरी होगी। ये किसान अपनी अतिरिक्त बिजली दूसरों को बेच भी सकेंगे।

उड़द पर हर किसान को 600 रूपए प्रति क्विंटल बोनस देने का निर्णय

किसानों को उनकी उपज का उचित दाम स्थानीय स्तर पर ही मिल सके, इसके लिए राज्य सरकार कृषि आधारित उद्योगों के विकास के लिए प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां और फूड पार्क विकसित कर रही है। किसानों के समक्ष सीएम मोहन यादव ने उड़द की फसल उगाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ग्रीष्मकालीन उड़द पर हर किसान को 600 रूपए प्रति क्विंटल बोनस देने का निर्णय लेने जा रही है। सरसों की फसल को भी हम भावांतर भुगतान योजना के दायरे में लेकर आ रहे हैं।

Updated on:
23 Feb 2026 06:14 pm
Published on:
23 Feb 2026 06:13 pm