भोपाल

Holiday Calendar: MP में छुट्टियों का कैलेंडर जारी, इस दिन से बंद होंगे स्कूल, शिक्षकों को भी रहत

MP Holiday Calendar Released: मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सरकारी स्कूलों में छुट्टियों की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

2 min read
Mar 25, 2026
MP Holiday Calendar Released (फोटो- Freepik)

MP News: मध्य प्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने लाखों छात्रों और शिक्षकों के लिए बड़ी राहत वाली घोषणा की है। विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सभी शासकीय स्कूलों में अवकाश की आधिकारिक घोषणा कर दी है। 24 मार्च को जारी आदेश के अनुसार विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए अलग-अलग अवसरों पर छुट्टियों का विस्तृत कैलेंडर (MP Holiday Calendar) जारी किया गया है। इस फैसले से छात्रों और शिक्षकों को पूरे साल की छुट्टियों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।

ये भी पढ़ें

MP में नई रेल लाइन का ट्रायल पूरा, इस महीने से चलेंगी ट्रेनें, जल्द खत्म होगा ‘डेड एंड’

इस दिन से शुरू होगी गर्मी की छुट्टियां

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार,छात्रों की गर्मी की छुट्टियां (ग्रीष्मकालीन अवकाश) की शुरूात 1 मई 2026 से होगी। विद्यार्थियों का यह अवकाश 15 जून 2026 तक रहेगा। वहीं, शिक्षकों के लिए यह अवधि 31 मई 2026 तक निर्धारित की कई है। हर बार की तरह इस बार भी गर्मी की छुट्टियां सबसे लंबी रहेंगी, जिससे छात्रों को राहत मिलेगी।

त्योहारों में अवकाश

आदेश के मुताबिक, दहशरे की छुट्टियां 19 अक्टूबर 2026 से 21 अक्टूबर 2026 तक रहेंगी। यह अवकाश विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों के लिए लागू होगा। इसके बाद दीपावली के मौके पर 6 नवंबर 2026 से 10 नवंबर 2026 तक छुट्टियां घोषित की गई हैं, जिससे त्योहारों के दौरान परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

शीतकालीन अवकाश इस दिन से

साला के अंत में शीतकालीन अवकाश यानी विंटर वेकेशन 31 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक रहेगा। यह अवकाश भी विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों के लिए लागू होगा। विभाग द्वारा जारी इस कैलेंडर का उद्देशय शैक्षणिक गतिविधियों को सुव्यवस्थित रखना और त्योहारों एवं मौसम के अनुसार छात्रों को पर्याप्त आराम भी देना है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह छुट्टियां राज्य के सभी शासकीय विद्यालयों पर लागू होगा। सम्बंधित अधिकारीयों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस आदेश का पालन सुनिश्चित करें और जारी कैलेंडर की जानकारी सभी स्कूलों तक पहुंचाए।

जारी हुए एमपी बोर्ड के 5वीं और 8वीं कक्षा के रिजल्ट

मध्‍यप्रदेश के स्‍कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पेटर्न परीक्षाओं का परिणाम बुधवार को जारी किया गया। मंत्रालय, वल्‍लभ भवन में आयोजित कार्यक्रम में स्‍कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने कक्षा 5वीं एवं कक्षा 8वीं के परीक्षा परिणामों की जानकारी दी। प्रदेश के सभी स्कूलों का कक्षा 5वीं का परीक्षा परिणाम 95.14 प्रतिशत एवं कक्षा 8वीं का परीक्षा परिणाम 93.83 प्रतिशत रहा है। कक्षा 5वीं में 96.19 प्रतिशत छात्राएं एवं 94.15 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं कक्षा 8वी में 94.98 प्रतिशत छात्राएं एवं 92.74 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। जारी किए गए रिजल्ट में कक्षा 5वीं में टॉप 10 जिले क्रमशः शहडोल, नर्मदापुरम, इंदौर, चंबल, जबलपुर, भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, रीवा और सागर रहे। वहीं कक्षा 5वीं के परिणामों में टॉप 10 जिले- नरसिंहपुर, डिंडोरी, बालाघाट, झाबुआ, अलीराजपुर, सीहोर, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, इंदौर और बड़वानी रहे। (MP News)

ये भी पढ़ें

शिक्षा मंत्री ने जारी किया रिजल्ट, 5वीं में 95.14% और 8वीं में 93.83% स्टूडेंट पास

Published on:
25 Mar 2026 10:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर