
RSKMP Result 2026 5th 8th result (Photo Source - Patrika)
RSKMP Result 2026 5th 8th result: मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पेटर्न परीक्षाओं का परिणाम आज जारी किया गया। मंत्रालय, वल्लभ भवन में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने कक्षा 5वीं एवं कक्षा 8वीं के परीक्षा परिणामों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी स्कूलों का कक्षा 5वीं का परीक्षा परिणाम 95.14 प्रतिशत एवं कक्षा 8वीं का परीक्षा परिणाम 93.83 प्रतिशत रहा है। कक्षा 5वीं में 96.19 प्रतिशत छात्राएं एवं 94.15 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं कक्षा 8वी में 94.98 प्रतिशत छात्राएं एवं 92.74 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।
जारी किए गए रिजल्ट में कक्षा 5वीं में टॉप 10 संभाग क्रमशः शहडोल, नर्मदापुरम, इंदौर, चंबल, जबलपुर, भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, रीवा और सागर रहे। वहीं कक्षा 5वीं के परिणामों में टॉप 10 जिले क्रमशः नरसिंहपुर, डिंडोरी, बालाघाट, झाबुआ, अलीराजपुर, सीहोर, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, इंदौर और बड़वानी रहे।
वहीं कक्षा 8वी के परिणामों में टॉप 10 संभाग क्रमशः इंदौर, नर्मदापुरम, शहडोल, जबलपुर, भोपाल, चंबल, उज्जैन, ग्वालियर, सागर और रीवा रहे। कक्षा 8वी के परिणामों में टॉप 10 जिले क्रमशः नरसिंहपुर, अलीराजपुर, डिंडोरी, झाबुआ, बालाघाट, अनूपपुर, सीहोर, छिंदवाड़ा, बडवानी, और मंडला रहे।
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने बताया कि विद्यार्थी राज्य शिक्षा केंद्र की वेबसाइट https://www.rskmp.in/result.aspx पर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट जारी होते ही इस साइड पर प्रति मिनिट लगभग 1 लाख से अधिक लोगो ने अपना परीक्षा परिणाम देखा।
इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना एवं सीखने के लिए अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के स्तर की वस्तुस्थिति के सर्वाधिक आंकड़े विश्लेषण करने में मध्यप्रदेश देश भर में अग्रणी राज्य बनने जा रहा है। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के बेटे बेटियां अब कमजोर नहीं रह गए हैं, ये इन परीक्षाओं के परिणाम से साफतौर पर स्पष्ट दिख रहा है। इसके साथ ही जो छात्र एवं छात्राएं परीक्षा में असफल हुए है उनके लिए जल्द ही पूरक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। जिसमें जो विद्यार्थी जिस विषय में असफल रहें हैं उन्हें मात्र उसी विषय की पुन: परीक्षा देनी होगी।
बता दें कि इस बार परीक्षाओं में प्रदेश के 1 लाख 10 हजार 699 शासकीय और निजी विद्यालयों तथा मदरसों के लगभग 23 लाख 68 हज़ार विद्यार्थी इन परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे। जिनमें से 93 हज़ार 281 विद्यालय ग्रामीण तथा 17 हज़ार 418 विद्यालय शहरी क्षेत्रों के हैं।
इनमें 86 हज़ार 134 शासकीय, 24 हज़ार 23 निजी विद्यालय एवं 542 मदरसे शामिल हैं। कक्षा 5वीं के कुल 12 लाख 76 हज़ार 404 विद्यार्थियों में से 9 लाख 24 हज़ार 783 ग्रामीण और 3 लाख 51 हज़ार 621 विद्यार्थी शहरी क्षेत्रों के हैं। वहीं कक्षा 8वीं के कुल 10 लाख 92 हज़ार 580 विद्यार्थियों में से 7 लाख 53 हज़ार 784 ग्रामीण और 3 लाख 38 हज़ार 796 विद्यार्थी शहरी क्षेत्रों के हैं।
Published on:
25 Mar 2026 02:22 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
