MP IPS Property: केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय को दिए संपत्ति ब्योरे से खुलासा, जेल डीजी वरुण कपूर ने 8 करोड़ की पुरानी संपत्ति के बारे में नहीं बताया...
MP IPS Property: राज्य के वरिष्ठ आइपीएस अफसरों में लोकायुक्त डीजी रहे जयदीप प्रसाद के पास 5.32 करोड़ की अचल संपत्ति है। प्रसाद एससीआरबी (स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो) के एडीजी हैं। सरकार से उन्हें जितनी पगार मिल रही है, इन संपत्तियों से वे पगार से ज्यादा हर साल 74 लाख रुपए की कमाई कर रहे हैं। उनसे ज्यादा धनाढ्य पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमैन अजय कुमार हैं। उनके पास 11.65 करोड़ की अचल संपत्ति है। इससे उन्हें हर साल 3.82 लाख की आय हो रही है।
ईओडब्ल्यू के डीजी उपेंद्र जैन के पास 8.39 करोड़ की संपत्ति है। यह खुलासा भारतीय पुलिस सेवा मध्यप्रदेश कैडर के अफसरों ने केंद्रीय कार्मिक विभाग को दिए संपत्ति के ब्यौरे से हुआ है। जेल डीजी वरुण कपूर ने 8 करोड़ की पुरानी संपत्तियों का ब्योरा नहीं दिया है। यह 10 हजार वर्गफीट जमीन अरेरा हिल्स में थी। उन्होंने पिछली बार इसका ब्योरा दिया था। ऐसे कुछ अफसरों की संपत्ति बताती पत्रिका की रिपोर्ट…।
11.65 करोड़ की अचल संपत्ति 03.80 लाख रुपए किराया आ रहा
-भोपाल के बावडिय़ा कला में प्लॉट, कीमत 1.50 करोड़, हर माह 1.10 लाख रुपए किराया।
- दिल्ली की साउथ ईस्ट फ्रेंड्स कॉलोनी में 7 करोड़ का फ्लैट बेटीदामाद के साथ मिलकर खरीदा। 1.20 लाख रुपए प्रति माह किराया।
- भोपाल के चंदनपुरा में फार्म हाउस पिता से मिला, कीमत डेढ़ करोड़। हर माह 1.50 लाख रुपए की कमाई।
- कोलार की अरण्या वैली गृह निर्माण सोसायटी में पत्नी के नाम जमीन, 1.65 करोड़ मूल्य।
-इंदौर में 1.012 हेक्टेयर कृषि भूमि है। इसकी वर्तमान कीमत 1.19 करोड़ रुपए बताई गई है। अफसर को इससे हर साल 75 हजार रुपए की आय हो रही है।
-बड़वाह में 8.75 हेक्टेयर जमीन है। 12.93 लाख रुपए में लोन लेकर जमीन की खरीदी की। जमीन की वर्तमान कीमत 1.22 करोड़ रुपए है। इससे 2.50 लाख रुपए सालाना आवक हो रही है।
- टीटी नगर भोपाल में मकान है। इसमें बहन का भी आधा हिस्सा है। कीमत 2.97 करोड़।
04.43 करोड़ की अचल संपत्ति 05.12 लाख रु. किराया आ रहा हर साल
-इंदौर में 2500 वर्गफीट (मूल्य 40 लाख) का घर। इससे सालाना 5.12 लाख किराया।
- भोपाल के श्यामला हिल्स में बेटे ईशान कपूर के नाम 70 लाख का फ्लैट। इसे २०२४ में बेचा।
- देपालपुर (इंदौर) में 26.49 लाख की कृषि भूमि।
- राऊ (इंदौर) में पत्नी सौम्या के नाम 1.03 करोड़ की कमर्शियल जमीन।
- इंदौर के छितकाना में 11 लाख की आवासीय भूमि।
- इंदौर के स्कीम- 134 में 1.50 करोड़ की दुकान।
- इंदौर बायपास पर पत्नी के नाम 45.80 लाख की जमीन।
- झारखंड के रामगढ़ में दो घर, कीमत 45 लाख। 2.50 लाख का फ्लॉट, 0.80 एकड़ भूमि (मूल्य 12 लाख), सभी विरासती।
- हजारीबाग (झारखंड) में 11.50 एकड़ पैतृक भूमि, मूल्य 90 लाख।
- भोपाल के फंदा में पत्नी भारती के नाम 0.46 एकड़ भूमि, मूल्य 4 लाख।
- भोपाल के बरखेड़ा बजयाफ्त में 19.11 एकड़ भूिम पत्नी के नाम, 18 लाख सालाना आय। फतेहपुर में 35 लाख की भूमि।
- सीहोर के बरखेड़ा मेें 20.75 एकड़ जमीन, कीमत 23.70 लाख, पत्नी के नाम खरीदी। 16.5 लाख सालाना आवक।
- सीहोर के बमुलिया में पत्नी के नाम कर्ज लेकर 5.86 एकड़ जमीन, मूल्य 28.40 लाख। 9 लाख रुपए आवक।
- गौतम बुद्ध नगर (यूपी) में 45 लाख का फ्लैट, कर्ज भी लिया।
- रांची में 52 लाख का फ्लैट, कीमत 52 लाख, पत्नी व एक अन्य के नाम, सालाना कमाई 12 लाख रुपए।
- भोपाल के हुजूर में 1000.46 वर्ग मीटर जमीन 45 लाख में खरीदी, 65 लाख कर्ज।
- गुडग़ांव में 1000 वर्गफीट के 2 औद्योगिक प्लॉट, मूल्य 1.10 करोड़, 13 लाख आय।
- भोपाल के परवलिया में पत्नी के नाम 1 एकड़ भूमि, दो अन्य यहां से 12.5 लाख आय।
-भोपाल के संजीवनगर में 80 लाख का 4000 वर्गफीट का प्लॉट।
- सीहोर के बरखेड़ा बजयाफ्ता में पत्नी अनुपमा के नाम 1.8 करोड़ की 18 एकड़ कृषि भूमि। इससे हर साल 3.50 लाख की कमाई।
- नोएडा में पत्नी के नाम 1 करोड़ का 3 बीएचके फ्लैट। हर साल 2 लाख आय, इस पर 27 लाख कर्ज।
- दिल्ली में 50 लाख का ऑफिस, इससे 4 लाख सालाना आय।
- सीहोर के बरखेड़ा बजायफ्ता में पत्नी-बच्चों के नाम 32 लाख की 1.619 हेक्टेयर भूमि। सलाना आय 1.10 लाख।