भोपाल

क्या आपने ज्योतिरादित्य सिंधिया को नाचते हुए देखा है, नहीं तो यहां देखें VIDEO

क्या आपने कांग्रेस के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को नाचते हुए देखा है, नहीं तो यहां देखें VIDEO
2 min read
• •
Updated: 14 May 2018, 10:09 PM IST
jyotiraditya scindia
jyotiraditya scindia

भोपाल। चुनाव से पहले एक्शन में नजर आने वाले सिंधिया को क्या आपने कभी नाचते हुए देखा है। नहीं देखा तो हम आपको बता रहे हैं कि वे कैसे लोकनृत्य करके लोगों के बीच घुलमिल जाते हैं। उनका डांस करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वे भीषण गर्मी के बावजूद आदिवासियों के रंग में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

मध्यप्रदेश कांग्रेस की चुनाव प्रचार समिति की कमान संभालने के बाद भीषण गर्मी में कांग्रेस नेता एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया इन दिनों एक्शन में हैं। वे ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। इन दिनों सिंधिया मध्यप्रदेश में परिवर्तन रैली निकाल रहे हैं। इसी बीच उनका डांस करते हुए वीडियो वायरल हो गया। इसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। वे भीषण गर्मी में आयोजित एक बड़ी सभा में हजारों लोगों के बीच डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि यह वीडियो धार के सरदारपुर में आयोजित परिवर्तन रैली का बताया जा रहा है, लेकिन कुछ लोग इसे गुना जिले में सोमवार को आयोजित सभा का बता रहे हैं।

छह दिन का व्यस्ततम दौरा
11 मई से वे मध्यप्रदेश के कई जिलों का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान वे इंदौर, उज्जैन, धार के सरदारपुर से होते हुए सोमवार को गुना पहुंच गए हैं। इससे पहले उन्होंने उज्जैन में भी एक बड़ी सभा को संबोधित किया था। यह सिलसिला 16 मई तक चलेगा। इसके बाद आगे की रणनीति तैयार करेंगे।

भीषण गर्मी में भी कर रहे ताबड़तोड़ रैलियां
मध्यप्रदेश में गर्मी चरम पर है। कई स्थानों पर तापमान 42 डिग्री से लेकर 45 डिग्री तक बना हुआ है। ऐसे मौसम में भी वे ताबड़तोड़ परिवर्तन रैली के जरिए कार्यकर्ताओं के बीच पहुंच रहे हैं। वे बड़े पदाधिकारियों से लेकर जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ भी मुलाकात कर रहे हैं।

पहले भी डांस कर सुर्खियों में आए थे सिंधिया
सिंधिया इससे पहले फरवरी 2017 में भी डांस करके सुर्खियों में आए थे। तब उद्योग मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के बड़े बेटे और ज्योतिरादित्य सिधिया के भाई अक्षय भंसाली की 5 फरवरी को कर्नाटक की संदुर रियासत के घोड़पड़े राजपरिवार की बेटी कृतिका राजे से शादी हो रही थी।इस दौरान लेडीज संगीत के दौरान वे अपने आप को नहीं रोक पाए और मेहंदी लगाकर रखना, गाने पर डांस करने लगे थे। राजघराने के इस महाराज का यह अंदाज लोगों को काफी भाया था।
-सितंबर 2017 में भी वे कई लोगों के साथ गरबा करते हुए एक वीडियो में नजर आए थे। वो वीडियो भी काफी वायरल हुआ था।

Published on: