मध्य प्रदेश में शनिवार को करीब 1.26 लाख लोग बीजेपी में शामिल हुए। भाजपा के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा ने दावा किया कि पिछले तीन माह में 2.58 लाख से अधिक लोग पार्टी में शामिल हुए।
Lok Sabha Elections 2024 भाजपा की न्यू ज्वाइनिंग टोली के प्रभारी डॉ. नरोत्तम मिश्रा पार्टी के स्थापना दिवस पर 2,82,242 लोगों को भाजपा में शामिल होने का दावा कर रहे हैं तो कांग्रेस दावे हवा-हवाई बता रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा था कि कांग्रेस से भाजपा में 336 लोग ही गए। भाजपा जो आंकड़ा बता रही है उसकी सूची जारी करे। इस पर नरोत्तम ने कहा कि राहुल गांधी को हिन्दी और जीतू पटवारी को गिनती नहीं आती। 336 लोगों ने तो छिंदवाड़ा से आकर हाल ही में भाजपा ज्वाइन की है। पटवारी ने अगर एकला चलो की नीति को छोड़ अपने वरिष्ठ कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, उमंग सिंघार जैसे लोगों से चर्चा कर ली होती तो शायद वह मजाक का पात्र नहीं बनते।
उनके अध्यक्ष बनते ही कांग्रेस में भगदड़ शुरू हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि ऐप पर रियल टाइम अपलोड किए गए 47,179 ऑन रिकॉर्ड बूथों पर 2,82,242 नए लोगों ने भाजपा की सदस्य ग्रहण की है। आने वाले समय में प्रदेश के सभी 64523 बूथों का आकड़ा करीब 4 लाख 50 हजार होगा।
नरोत्तम ने कहा जितनी उन्होंने(जीतू पटवारी) संख्या बताइ है। इतने लोग तो एक दिन में दीपक सक्सेना छिंदवाड़ा से लेकर आए थे। जीतू पटवारी, राहुल गांधी के पक्के चेले हैं। उन्हें सही से हिंदी नहीं आती। और इन्हें सही से गिनती नहीं आती। ये एकला चलो की नीति पर चलते हैं। अगर उमंग सिंघार, दिग्विजय सिंह, कमलनाथ से पूछ लेते तो कमलनाथ ही बता देते कि छिंदवाड़ा से कितने लोग बीजेपी में आए हैं। यह संख्या हम करेक्ट कर देते हैं। उन्हें नक्शे पर दिखाई नहीं दे रहा होगा जैसे वे हैं वैसी स्थिति सबको देखने को मिल रही है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि 6 अप्रैल को एक दिन में 47 हज़ार 179 बूथ पर 2 लाख 82 हज़ार 42 नए लोग भाजपा में शामिल हुए हैं। ये आकंड़ा 4 लाख 50 हज़ार तक पहुचेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें टास्क दिया था। हर बूथ पर 370 नए मत जो पिछले किसी भी चुनाव में मत मिले उन सर्वाधिक मतो में जोड़ करके यह प्रयास, हमें पूरे देश के अंदर, प्रदेश के अंदर करना है। 6 अप्रैल को 64523 बूथो पर स्थापना दिवस के कार्यक्रम हुए। एक लाख से ऊपर जॉइनिंग हमारा संकल्प था। लेकिन, 64523 में से 47179 बूथों पर 28242 नए लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।