भोपाल

mp mandi bhav today: एमपी की मंडियों आई अच्छी आवक, जानिए आज के ताजा भाव

mp mandi bhav today 25 june 2026- मध्यप्रदेश की नीमच, मंदसौर, इंदौर, खंडवा और भोपाल की मंडियों में गुरुवार के ताजा भाव जानिए...।
2 min read
Jun 25, 2026
mp mandi bhav today
mp mandi bhav today- मध्यप्रदेश की मंडियों में गुरुवार के ताजा भाव यहां देखें।

mp mandi bhav today: मध्यप्रदेश की कृषि उपज मंडियों में गुरुवार को लहसुन के भाव सबसे अधिक रहे। राजधानी भोपाल के साथ ही मंदसौर, नीमच, इंदौर, खंडवा की मंडियों में अच्छी आवक रही। मानसून आने के साथ ही मंडी में किसानों की उपज आने का सिलसिला कम हो जाता है। अनाज का आना बंद हो जाता है और मौसमी सब्जी की आवक बढ़ जाती है।

मध्यप्रदेश की कृषि मंडियों में गुरुवार शाम को भाव जारी हो गए। आइए जानते हैं मध्यप्रदेश की प्रमुख कृषि मंडियों में ताजा भाव…।

नीमच मंडी में अच्छी आवक

कृषि उपज मंडी समिति नीमच में गुरुवार को कृषि जिंसों की अच्छी आवक रही। मंडी में कुल 43,376 बोरी उपज की आवक दर्ज हुई। सबसे अधिक लहसुन की 15,425 बोरी आवक रही, जबकि गेहूं 7,392 बोरी और सोयाबीन 7,035 बोरी के साथ प्रमुख फसलों में शामिल रहे। भावों की बात करें तो पोस्ता ने एक बार फिर किसानों को बेहतर दाम दिए। पोस्ता का अधिकतम भाव 1 लाख 69 हजार 300 रुपये प्रति क्विंटल तथा मॉडल भाव 1 लाख 22 हजार रुपये रहा। अश्वगंधा का अधिकतम भाव 28,100 रुपये और मॉडल भाव 21,200 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। लहसुन के भाव 5,100 रुपये से 23,261 रुपये प्रति क्विंटल तक रहे, जबकि मॉडल भाव 12,500 रुपये रहा। सोयाबीन 6,000 से 7,201 रुपये, गेहूं 2,212 से 2,960 रुपये तथा चना 4,500 से 5,552 रुपये प्रति क्विंटल बिका।

मंडी में तिल्ली का अधिकतम भाव 12,980 रुपये, धनिया 14,601 रुपये, अजवाइन 22,000 रुपये, कलौंजी 18,500 रुपये तथा चिया बीज 20,800 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचे। प्याज की 1,956 बोरी आवक के बीच भाव 550 से 2,750 रुपये प्रति क्विंटल रहे। व्यापारियों के अनुसार लहसुन, पोस्ता, अश्वगंधा एवं मसाला फसलों में किसानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं, जिससे मंडी में आवक लगातार बनी हुई है।

मंदसौर मंडी भाव

मक्का 2000-2200, उड़द 5801-6900, सोयाबीन 5200-7100, गेहूं 2381-2800, चना 4399-5552, मसूर 5901-6701, धनिया 12500-14480, लहसुन 5500-18800, मैथी 5600-7799, पोस्ता 105000-152800, अलसी 7900-9150, सरसो 6750-7353, तारामीरा 5562-5699, ईसबगोल 8500-13000, प्याज 550-2300, कलौंजी 15401-18099, तुलसी बीज 14400-16181, डालर चना 4500-6551, तिल्ली 8310-11900, मटर 2699-3011, असालिया 5700-6500, मूंगफली 5000-8900, जो 2310-2381, चियाबीज 13699-19900, किनोवा 4000-4400, मूंग 6600-7101

खंडवा मंडी भाव

खंडवा कृषि उपज मंडी में भी आज के ताजा भाव आए हैं। सोयाबीन न्यूनतम 5 हजार रुपए से 6851 रुपए प्रति क्विंटल रहा। वहीं गेहूं के भाव 2275 से 2585 रुपए प्रति बोरी रहा। तुअर दाल 6201 से 7413 रुपए प्रति क्विंटल रही। चना 5226 से 5775 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर रहा। मक्का 2169 के भाव पर रहा। सरसों भी 6700 रुपए के भाव पर बनी हुई है।

भोपाल मंडी भाव

भोपाल में गेहूं के भाव 2430 से 2665 रुपए प्रति क्विंटल रहे। इसके अलावा देशी लहसुन के भाव 12900 रुपए के भाव पर रहा। प्याज की बात करें तो 1700 से 2100 रुपए के भाव पर रहा। धान 3600 रुपए प्रति क्विंटल से 3725 रुपए प्रति क्विंटल रहा। मक्के के भाव 1735 रहे। पीला सोयाबीन के भाव 4500 से 9205 रुपए प्रति क्विंटल रहे। सरसों के भाव 6500 से 7305 रुपए प्रति क्विंटल रहे।

इंदौर मंडी भाव

इंदौर मंडी की बात करें तो यहां भी गेहूं के भाव 2400 से 3050 रुपए प्रति क्विंटल रहे। सोयाबीन 4200 से 7000 रुपए तक खरीदा गया। चने की बात करें तो 7850 रुपए प्रति क्विंटल रहे। मूंग 4005 रुपए प्रति क्विंटल से 7005 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर रही।

Updated on:
25 Jun 2026 08:16 pm
Published on:
25 Jun 2026 08:11 pm