भोपाल

Mp Mandi Bhav Today: मध्यप्रदेश की मंडियों के भाव जारी, देखें आज के ताजा भाव

latest mp mandi bhav- मध्यप्रदेश की कृषि उपज मंडियों में बुधवार के भाव जारी हो गए हैं...। देखें Mp Mandi Bhav Today...।
3 min read
Jun 24, 2026
latest mp mandi bhav
latest mp mandi bhav- मध्यप्रदेश की कृषि उपज मंडियों में बुधवार के ताजा भाव जारी हो गए।

Mp Mandi Bhav Today: मध्यप्रदेश में बुधवार को कई जिलों में मानसून पहुंच गया है। जबकि कई जिलों के लिए आगे बढ़ रहा है। इसका असर जल्द ही कृषि उपज मंडियों पर या भावों के उतार-चढ़ाव पर देखने को मिल सकता है। क्योंकि मानसून आने से पहले किसानों की फसलें वेयर हाउस या कोल्ड स्टोरेज में रखवा दी जाती है। इस बीच मध्यप्रदेश की प्रमुख कृषि उपज मंडियों में भी किसानों की उपज में उतार-चढ़ाव देखा गया। भोपाल, इंदौर, खरगोन, खंडवा, मंदसौर आदि मंडियों में बुधवार के भाव जारी हुए हैं।

इस बीच, मध्यप्रदेश की प्रमुख कृषि उपज मंडियों में भी किसानों की उपज में उतार-चढ़ाव देखा गया। भोपाल, इंदौर, खरगोन, खंडवा, मंदसौर आदि मंडियों में बुधवार के भाव जारी हुए हैं।

भोपाल मंडी भाव

bhopal mandi bhav today- भोपाल की कृषि उपज मंडी में बुधवार को गेहूं में भाव 1802 से 3280 रुपए प्रति क्विंटल रहे। वहीं सोयाबीन के भाव 6205 से 6975 रुपए प्रति क्विंटल रहे। लहसुन के भाव 2600 रुपए से लेकर 20200 रुपए प्रति क्विंटल रहे। प्याज की बात करें तो यह 900 रुपए से 2008 रुपए के भाव पर चल रहा है।

इंदौर मंडी भाव

indore mandi bhav today-- इंदौर की कृषि उपज मंडी में बुधवार को गेहूं के भाव में नरमी देखी गई। महू मंडी में 1675 से 2600 रुपए का भाव था। सांवेर मंडी में सोयाबीन का भाव 6725 रुपए प्रति क्विंटल से 7426 रुपए प्रति क्विंटल रहा। प्याज 1717 रुपए प्रति क्विंटल

मंदसौर मंडी भाव

Mandsaur mandi bhav today- मंदसौर मंडी में बुधवार को अच्छी आवक देखने को मिली। मक्का 1950-2200, उड़द 5101-7400, सोयाबीन 5500-7100, गेहूं 2381-2721, चना 4800-5589, मसूर 5600-6958, धनिया 11700-14650, लहसुन 5200-18000, मैथी 5600-7280, पोस्ता 106000-130100, अलसी 8000-9110, सरसो 6501-7401, तारामीरा 5500, ईसबगोल 8000-13200, प्याज 500-2300, कलौंजी 14501-19000, तुलसी बीज 13500-16400, डालर चना 5525-6823, तिल्ली 8201-11700, मटर 1901-3281, असालिया 5500-6352, मूंगफली 5420-8870, जो 2350-2400, चियाबीज 13400-18800, किनोवा 4051-4421, मूंग 6500-6890

खरगोन मंडी भाव

khargone mandi bhav- खरगोन की मंडियों में बुधवार को भावों में उतार-चढ़ाव रहा। खरगोन जिले के कसरावद मंडी में गेहूं के भाव 2440 से 2440 रहे। बड़वाह मंडी में मक्का 2120 रुपए प्रति क्विंटल रहा। भीकनगांव मंडी में सोयाबीन 6600 से 6890 रुपए प्रति क्विंटल रहे। इसके अलावा खरगोन मंडी की बात करें तो बंगाल चना 5757 रुपए से 5757 रुपए प्रति क्विंटल रहे। काबुली चना 7011 से 8130 रुपए प्रति क्विंटल रहे।

खंडवा मंडी भाव

khandwa mandi bhav- निमाड़ क्षेत्र की प्रमुख मंडियों में शामिल खंडवा मंडी में गेहू 2292 से 2411 रुपए प्रति क्विंटल रहा। सोयाबीन की बात करें तो 6800 रुपए प्रति क्विंटल रहा। बंगाल चना 5797 के भाव पर बिका। प्याज की बात करें तो 1600 रुपए से 2000 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर रहा। बैंगन के भाव 800 रुपए से 1000 रुपए प्रति क्विंटल पर रहे।

नीमच मंडी में 48 हजार बोरी से अधिक आवक, लहसुन 24 हजार रुपये पार

neemuch mandi bhav- नीमच कृषि उपज मंडी समिति में बुधवार 24 जून 2026 को विभिन्न कृषि जिंसों की कुल 48,482 बोरी तथा लगभग 26,908 क्विंटल उपज की आवक दर्ज की गई। मंडी में लहसुन, गेहूं, सोयाबीन, मेथी और तिल्ली की आवक प्रमुख रही। मंडी में लहसुन की सर्वाधिक 14,655 बोरी आवक रही, जिसका अधिकतम भाव 24,011 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया, जबकि मॉडल भाव 14,000 रुपये रहा। गेहूं 2,100 से 3,156 रुपये, सोयाबीन 5,900 से 7,058 रुपये तथा चना 4,700 से 5,782 रुपये प्रति क्विंटल बिका। मसाला एवं औषधीय फसलों में पोस्ता का अधिकतम भाव 1,63,000 रुपये प्रति क्विंटल रहा। वहीं अश्वगंधा 9,600 से 29,800 रुपये, अजवाइन 10,000 से 25,000 रुपये, कलौंजी 14,000 से 18,500 रुपये तथा चिया बीज 9,000 से 21,350 रुपये प्रति क्विंटल तक बिके। व्यापारियों के अनुसार गुणवत्तायुक्त लहसुन, अश्वगंधा और मसाला फसलों को बेहतर भाव मिलने से किसानों में संतोष देखा गया, जबकि सोयाबीन और गेहूं के भाव स्थिर बने हुए हैं।


प्रमुख जिंसों के मॉडल भाव (रु./क्विंटल):

गेहूं – 2,590
सोयाबीन – 6,600
चना – 5,200
लहसुन – 14,000
मेथी – 6,150
पोस्ता – 1,12,500
अश्वगंधा – 22,600
चिया बीज – 17,500

Updated on:
24 Jun 2026 07:44 pm
Published on:
24 Jun 2026 07:42 pm