MP Mandi Bhav Today: दिनभर की उतार चढ़ाव के बाद मध्यप्रदेश की प्रमुख उपज मंडियों में आज के ताजा भाव इस प्रकार रहे...।
Mandi Bhav: मध्यप्रदेश में अनाज-दलहन के साथ ही खरबूजा बीज ने रफ्तार पकड़ ली थी। मध्यप्रदेश की प्रमुख उपज मंडियों में आज भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। 29 मई तक गेहूं की खरीदी जारी है। देरी से फसल कांटने वाले किसानों को इस बार राहत मिल गई है। मध्यप्रदेश की प्रमुख मंडियों में शुक्रवार शाम को ताजा भाव जारी हुए है। आइए देखते हैं किस मंडी में किस भाव पर चल रही है खरीदी…।
राजस्थान बार्डर के करीब नीमच मंडी में खरबूजा बीज ने तेजी पकड़ी है। कई जिंसों में नरमी तो कुछ में तेजी भी रही। नीमच मंडी में शुक्रवार 22 मई को कृषि जिंसों के भाव इस प्रकार रहे। खरबूजा बीज की बात करें तो बाजार में मजबूती के साथ 10 हजार रुपए प्रति क्विंटल की बोली लगाई गई। जिससे व्यापारियों और किसानों में उत्साह नजर आया। वहीं कुछ जिंसों में तेजी रही, तो कई फसलों के दाम दबाव में दिखाई दिए।
नीमच मंडी में आज गेहूं के भाव 2760 से 3163 रुपए प्रति क्विंटल तक रहे, जबकि सोयाबीन 6787 से 7390 रुपए तक बिकी। मसाला फसलों में धनिया 11600 से 13314 और कलौंजी 11500 से 17900 प्रति क्विंटल तक पहुंची। औषधीय फसलों में अश्वगंधा ने फिर मजबूती दिखाई और इसके दाम 14000 से 25600 तक दर्ज किए गए। सबसे अधिक चर्चा खसखस (पोस्ता) की रही, जिसके भाव 1 लाख से 1.65 लाख प्रति क्विंटल तक पहुंचे। वहीं लहसुन के भाव 2,700 से 14,951 तक रहे, जिससे गुणवत्ता अनुसार बड़ा अंतर देखने को मिला।
दूसरी ओर कुछ जिंसों में नरमी भी दिखाई दी। प्याज के दाम 260 से 801 प्रति क्विंटल तक सीमित रहे, जबकि मक्का 1,925 प्रति क्विंटल बिका। मेथी में भी हल्की कमजोरी देखने को मिली और इसके भाव 1300 से 7600 तक रहे। व्यापारियों के अनुसार गर्मी के मौसम और आवक बढ़ने के कारण कई जिंसों में दबाव बना हुआ है, जबकि सीमित आवक वाली फसलों में तेजी बनी हुई है। किसानों की नजर अब आने वाले दिनों में सोयाबीन, लहसुन और मसाला फसलों की चाल पर टिकी हुई है।
मंदसौर मंडी की बात करें तो शुक्रवार को यहां भी आंशिक उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मक्का 1800-2050, उड़द 4400-7000,सोयाबीन 5800-7100, गेहूं 2310-2786, चना 4552-5786, मसूर 5600-8099, धनिया 10100-12400, लहसुन 28020-15500, मैथी 5200-6850, अलसी 8500-9480, सरसो 6900-7386, तारामीरा 5680-5780, ईसबगोल 8000-12858, प्याज 235-1150-कलौंजी 14660-17750.
मध्यप्रदेश की बैतूल मंडी में भी अच्छी आवक हो रही है। सोयाबीन पीला न्यूनतम 5751 और अधिकतम 76 के भाव पर खरीदा गया। एवरेज 7100 रुपए भाव रहा। चना 4900 से 7000 के भाव में खरीदा गया। मक्के की बात करें तो यह 1660 से 2058 के भाव में खरीदा गया। गेहूं 2100 से 2478 के भाव में खरीदा गया। सरसों 6000 से 85 के भाव में खरीदी गई। मूंग 6001 से 7050 के भाव में खरीदी गई। मसूर 6401 से 6401 के भाव पर रही। तुअर की बात करें तो 4000 से 7351 के भाव पर खरीदी गई।
निमाड़ क्षेत्र की खंडवा उपज मंडी में शुक्रवार को सोयाबीन का न्यूनतम 5500 से अधिकतम 8312 भाव रहा। गेहूं के भाव 2075 से 2506 के बीच रहे। तुअर की बात करें तो 4980 से 7199 के भाव में खरीदी गई। चना 5001 से 5821 के भाव में खरीदा गया। डालर चना 6100 से 7365 के भाव में खरीदा गया।मक्का की बात करें तो यह 1641 से 1948 के भाव में खरीदा गया। मूंग 5000 से 7551 के भाव में खरीदी गई।
खरगोन मंडी की बात करें तो इस क्षेत्र में कपास की उपज काफी होती है। कपास के न्यूनतम भाव 8795 से 8795 के भाव में खरीदी गई। गेहूं 2141 से 2639 के भाव में खरीदा गया। चना 5600 से 7541 के भाव पर बिका। वहीं डालर चना 6105 से 8705 के भाव पर रहा। ज्वार 1950 से 1950 रही। मक्का 1560 से 2020 रुपए क्विंटल के भाव पर खरीदी गई। तुअर की बात करें तो यह 6000 से 7170 के भाव पर खरीदी गई। सोयाबीन 6790 से 7180 के भाव पर रही। मूंग 7200 से 7845 के भाव पर मंडी में खरीदी गई।