भोपाल

MP Monsoon Update: बड़ी खुशखबरी, इस बार होगी अच्छी बारिश

MP Monsoon: भोपाल, इंदौर समेत पूरे मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री कब हो रही है?
2 min read
• •
Updated: 29 Oct 2024, 3:13 PM IST
MP Monsoon
MP Monsoon 2024 Update

mp monsoon update: मध्यप्रदेश में तीन दिन बाद मानसून की एंट्री होने वाली है। मौसम विभाग को ही उम्मीद है कि तीन दिन में मानसून मध्यप्रदेश की सीमा पर पहुंच जाएगा। मानसून की एंट्री इस बार छत्तीसगढ़ की तरफ से होने वाली है। क्योंकि महाराष्ट्र की तरफ से आगे बढ़ने वाले मानसून का रुख छत्तीसगढ़ की तरफ हो गया है। इसलिए जैसे ही यह एमपी में प्रवेश करेगा धमाकेदार बारिश होगी।

IMD के मुताबिक मानसून का इंतजार जल्द ही खत्म होने जा रहा है। इस बार मानसून जोरदार बारिश लेकर आ रहा है। अमरीका के राष्ट्रीय महासागर और वायुमंडलीय प्रशासन (एनओएए) के मुताबिक 11 महीने बाद अल नीनो खत्म हो गया है और अब ला नीना विकसित होगा। इसी के असर से इस बार मध्य प्रदेश समेत देश भर में मानसून जमकर बरसेगा। वहीं IMD के मुताबिक मध्यप्रदेश में 3 दिन बाद मानसून की धमाकेदार एंट्री होने जा रही है।

18-20 जून तक होगी मानसून की जोरदार एंट्री

मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री 18 से 20 जून के बीच होगी। एमपी के दक्षिणी हिस्से छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी-बालाघाट से मानसून प्रदेश में पहुंचेगा और फिर अन्य हिस्सों में पहुंच जाएगा। मध्य प्रदेश के बड़े शहरों की बात करें तो 20 जून तक प्रदेश की राजधानी भोपाल, 22 जून तक इंदौर और 24 जून तक महाकाल की नगरी उज्जैन में मानसून की धमाकेदार एंट्री होगी। आइएमडी (IMD) के मुताबिक भारत में इस बार 104 फीसदी तो एमपी में भी सामान्य से ज्यादा बारिश की संभावना जताई है। वहीं मध्य प्रदेश में इस बार सामान्य से 4-6 फीसदी ज्यादा बारिश की संभावना है।

अभी कहां तक पहुंच मानसून

देश के आधे हिस्से में मानसून पहुंच गया है। अगले 4-5 दिन में पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। उत्तरी भागों में हीटवेव के आसार हैं। इसके साथ ही उत्तर-पश्चिम मध्यप्रदेश में 15 जून को तापमान अधिक रह सकता है। मध्य प्रदेश में 14 जून को खजुराहो 45.2 के साथ सबसे गर्म रहा, भोपाल में पारा 39 डिग्री दर्ज किया गया।


Updated on:
29 Oct 2024, 3:13 PM IST
Published on: