Amarwara Assembly By Election: कमलनाथ का गढ़ माने जाने वाले छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा पर उपचुनाव में के लिए बीजेपी ने अपना प्रत्याशी मैदान में उतार दिया है, वहीं अब सबकी निगाहें कांग्रेस के प्रत्याशी पर आकर टिक गई हैं। खबर ये है कि इस सीट पर कमलनाथ और नकुलनाथ ने अपनी पार्टी के प्रत्याशी का नाम तय कर लिया है। जिसकी घोषणा आज की जा सकती है। भाजपा ने 4 दिन पहले टिकट का ऐलान कर राजा कमलेश शाह को प्रत्याशी घोषित कर चुनावी मैदान में उतार दिया है। बता दें कि तीसरे दल के रूप में गोंडवाना गणंतत्र पार्टी (GONGPA) भी यहां मैदान में है। यानी मुकाबला त्रिकोणीय है।