मंडला सासंद फग्गन सिंह कुलस्ते को एक बार जहां विधान सभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। वहीं विवादों से भी उनका नाता रहा। फग्गन सिंह कुलस्ते ने 2023 में हुए विधानसभा चुनावों में भी अपनी किस्मत आजमाई थी। लेकिन उस समय वे हार गए। उनका नाम एक बार कथित कैश-फॉर-वोट घोटाले से जुड़ा था, जिसमें कुलस्ते सहित तीन बीपी सांसद शामिल थे। उन्होंने जुलाई 2008 में तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह की सरकार पर विश्वास मत पर बहस के दौरान लोकसभा में नोट लहराए थे।