भोपाल

एयरपोर्ट पर सिर्फ 10 रुपए में मिलेगी चाय! एमपी के इस शहर से शुरू हो सकता है उड़ान यात्री कैफे

मध्यप्रदेश के इस शहर से उड़ान भरने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, मुख्यालय भेजा गया उड़ान कैफे शुरू करने का प्रस्ताव

2 min read
Mar 05, 2026
MP News udaan yatri Cafe(AI photo)

MP news: हवाई सफर आमतौर पर सबसे सुविधाजनक होने के कारण सबसे महंगा माना जाता है। अक्सर यात्रियों की जेब पर ये भारी पड़ता है। लेकिन अब मध्यप्रदेश से उड़ान भरने वाले यात्रियों को इस भारी जेब खर्च से राहत मिल सकती है। दरअसल प्रदेश की राजधानी भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर उड़ान यात्री कैफे शुरू करने की तैयारी है। इसके बाद इस शहर से उ़ड़ान भरने वाले यात्रियों को इस एयरपोर्ट पर सिर्फ 10 रुपए की चाय का जायका मिलेगा। इस सुविधा से यात्रियों को बड़ी राहत मिल सकती है।

बता दें कि इसके लिए उड़ान यात्री कैफे खोलने का प्रस्ताव एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुख्यालय को भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही कैफे संचालन के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

ये भी पढ़ें

दो बाइकों की आपस में जोरदार भिड़ंत 4 की मौत, सिहोरा-माचागोरा रोड पर भीषण हादसा

जानें क्या है उड़ान यात्री कैफे योजना

उड़ान यात्री कैफे योजना की यह पहल आम यात्रियों को सस्ती और सुलभ खानपान की सुविधा के लिए शुरू की गई है। इस कैफे में यात्रियों को बेहद कम कीमत में बेसिक फूड आइटम उपलब्ध कराए जाएंगे। इनमें 10 रुपए की चाय, 20 रुपए की कॉफी, समोसा-अन्य सनैक्स के साथ ही पानी और हल्का नाश्ता भी किफायती कीमतों पर मिल सकेगा। इस योजना का उद्देश्य एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों को महंगे खाने के बीट सस्ता विकल्प देना है।

भोपाल एयरपोर्ट से शुरुआत

मध्य प्रदेश की राजधानी होने के कारण नवाबी शहर भोपाल के राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्च पर हर दिन हजारों यात्री पहुंचते हैं। यात्रियों की लगातार शिकायत रहती है कि एयरपोर्ट पर मिलने वाला खाना और चाय बहुत महंगी होती है। इसकी को देखते हुए एयरपोर्ट प्रशासन ने उड़ान यात्री कैफे योजना खोलने का प्रस्ताव तैयार किया। मामले में जिम्मेदारों का कहना है कि इस योजना को अमल में लाने का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा जा चुका है। मंजूरी मिलती ही टेंडर जार किया जाएगा, इसके बाद कैफे का संचालन जल्द शुरू किया जा सकेगा।

जानें एयरपोर्ट पर क्यों महंगी होती है चाय-कॉफी

अक्सर लोगों के जहन में सवाल रहता है कि एयरपोर्ट पर चाय-कॉफी महंगी क्यों होती है? 10 रुपए की चाय की कीमत 9 गुना ज्यादा होती है और ये 100 रुपए तक मिलती है। इसकी बड़ी वजह होती है कि एयरपोर्ट पर होटेल या चाय की शॉप का किराया बहुत महंगा होता है। सुरक्षा और संचालन की लागत भी उतनी ही महंगी पड़ती है। इसके साथ ही यहां ब्रांडेड आउटलेट्स और सीमित स्पेस में अधिक लागत इसकी कीमतों में भारी इजाफा ले आता है। ऐसे में किफायती विकल्प संभव नहीं हो पाता।

जानें यात्रियों को कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ

अगर यात्रियों के लिए ये योजना अमल में लाई जाती है, तो उन्हें राजाभोज एयरपोर्ट पर कम कीमत में चाय-कॉफी या नाश्ता मिल सकेगा। बजट यात्रियों को बड़ी राहत देता है। एयरपोर्ट पर खाने का सस्ता विकल्प मिलेगा और लंबा इंतजार करने वाले यात्रियों को इसका फायदा होगा।

देश के कई एयरपोर्ट दे रहे सस्ता विकल्प

देश के कई एयरपोर्ट ऐसे है जहां पहले से ही किफायती फूड काउंटर शुरू किए गए हैं। यहां यात्रियों को सामान्य बाजार कीमतों के करीब ही खाना उपलब्ध कराया जाता है। वहीं मध्यप्रदेश में भोपाल से ये कैफे शुरू हुआ तो पहली बार यहीं यात्रियों को 10 रुपए में चाय, 20 रुपए में कॉफी और किफायती दरों पर खाने के विकल्प मिल सकेंगे।

ये भी पढ़ें

Iran-US tensions: दुबई में होने वाली कथावाचक की ‘भागवत कथा’ निरस्त, रेड अलर्ट जारी

Updated on:
05 Mar 2026 09:19 am
Published on:
05 Mar 2026 09:17 am
Also Read
View All

अगली खबर