भोपाल

छत से नीचे गिरी 16 महीने की मासूम, मची चीख-पुकार

MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 16 महीने की मासूम की मौत हो गई। बच्ची रेलिंग झांक रही थी। तभी नीचे गिर गई।

less than 1 minute read
Jan 04, 2025

MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बड़ा हादसा हुआ है। जहां 16 महीने की बच्ची की दो मंजिला बिल्डिंग की छत से गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पत्नी फोन पर बात करते हुए छत पर चली गई थी। जिसके पीछे-पीछे बच्ची भी आ गई।

यह पूरा मामला बजरिया इलाके के सेमराकलां की बताई जा रही है। मृत बच्ची के पिता ने बताया कि पत्नी फोन पर मायके वालों से बात कर रही थी। बात करते-करते वो छत पर चली गई। यहां पर रेलिंग से झांकते समय मासूम नीचे गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन आनन-फानन में मासूम को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि बच्ची का पहला जन्मदिन घर में ही मनाया गया था। मासूम की बड़ी बहन वंशिका है। जिसकी उम्र चार साल है।

Updated on:
04 Jan 2025 06:29 pm
Published on:
04 Jan 2025 06:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर