mp news: प्यार के जाल में फंसाकर 5 साल तक शादी का वादा कर युवक देता रहा धोखा, कई बार बनाए शारीरिक संबंध...।
mp news: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक युवती ने अपने प्रेमी के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित युवती मिसरोद इलाके में किराए से रहती है और उसका आरोप है कि प्यार के जाल में फंसाकर उसके आरोपी से संबंध थे। वो शादी का वादा कर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बना चुका है और अब जब शादी करने की बारी आई तो आरोपी युवक ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
24 साल की पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि वो मिसरोद इलाके में किराए से रहती है। साल 2020 में उसकी मुलाकात एक प्रोग्राम में मनू सोनी नाम के युवक से हुई थी। फिर दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी और एक दिन मनू ने उसे मिलने के लिए होटल में बुलाया। होटल में ही मनू ने उसे प्रपोज किया और शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी मनू उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बना चुका है। शुरूआत में वो जब भी मनू से शादी करने के लिए कहती तो वो जल्द ही शादी करने की बात कहता था।
पीड़िता के मुताबिक बीते दिनों जब वो मनू से मिली तो उसने उस पर शादी के लिए दबाव बनाया। तब आरोपी ने उससे शादी करने से साफ इंकार कर दिया। इतना ही नहीं अब वो उसका फोन भी नहीं उठा रहा है और उससे हर तरह का संपर्क खत्म कर दिया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कह रही है।