भोपाल

आ गया नोटिस, टूटेंगे कई मकान-दुकानें, भोपाल में बन रहा 10 लेन का बायपास

mp news: नेशनल हाईवे-146 पर आशाराम तिराहा से रत्नागिरी तिराहे तक 16 किमी लंबी 10-लेन सड़क का निर्माण किया जा रहा है।

less than 1 minute read
Feb 11, 2026
Encroachment by Influential Figures on Bhopal's 'Bada Talab'-DEmo Pic

mp news: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के अयोध्या बायपास के चौड़ीकरण का काम तेजी से चल रहा है। यहां रोड चौड़ीकरण में कई दुकानें, मकान और धार्मिक स्थल व सरकारी भवन बाधा बन रहे हैं जिन्हें हटाने की तैयारी प्रशासन ने शुरु कर दी है। प्रशासन ने बायपास चौड़ीकरण में बाधा बन रही केसर बस्ती की करीब 90 झुग्गियों को हटाने की प्रक्रिया शुरु कर दी है और इन झुग्गियों में रहने वाले परिवारों को नोटिस जारी कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें

खंडवा में भाजपा नेता ने की आत्महत्या, मरने से पहले कांग्रेस नेता पर लगाए आरोप

16 किमी. लंबी 10-लेन रोड

नेशनल हाईवे-146 पर 836.91 करोड़ रुपये की लागत से आशाराम तिराहा से रत्नागिरी तिराहे तक 16 किलोमीटर लंबी 10 लेन सड़क का निर्माण किया जा रहा है। रोड चौड़ीकरण का काम काफी तेजी से चल रहा है और बाधा बन रही 146 दुकानों को प्रशासन हटा चुका है। इसके साथ ही रोड चौड़ीकरण की जद में आ रहे तीन धार्मिक स्थलों, एक पुलिस चौकी और एक वार्ड कार्यालय को हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट करने का काम भी किया जा रहा है। बायपास चौड़ीकरण के साथ ही आनंद नगर में एक फ्लाईओवर भी बनाया जाएगा।

विस्थापन के बिना न हटाने की मांग

केसर बस्ती की 90 झुग्गियों को हटाने का नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस नेता बस्ती में पहुंचे और उन लोगों से बातचीत की जिन्हें नोटिस मिले हैं। कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि ये परिवार यहां कई वर्षों से रह रहे हैं। नोटिस मिलने के बाद परिवार चिंतिंत हैं लेकिन विकास भी जरूरी है। कांग्रेस ने मांग की है कि पहले प्रशासन इन परिवारों के पुनर्वास की उचित व्यवस्था करे और इन्हें उचित मुआवजा दे। इसके बाद ही परिवारों को घरों से बेदखल किया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें

यूपी के बाहुबली विधायक राजा भैया ने एमपी के प्रसिद्ध मंदिर में तोड़ा नियम

Published on:
11 Feb 2026 04:44 pm
Also Read
View All

अगली खबर