हेलमेट पहने बाइक पर सवार मुस्कुराते नजर आए एमपी के सीएम मोहन यादव, क्वींस ऑन द व्हील्स के तीसरे चरण की बाइक रैली को किया रवाना, हरी झंडी दिखाई, रंगपंचमी पर दी शुभकामनाएं...
MP News Queens on the Wheels: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार की सुबह मुख्यमंत्री निवास पर कुछ अलग ही अंदाज में नजर आए। हेलमेट पहने बाइक पर सवार सीएम को देख राजधानी भोपालवासी हैरान हो गए। दरअसल मौका था क्वींस ऑफ द व्हील्स के तीसरे संस्करण की बाइक रैली का। यह रैली मुख्यमंत्री निवास से सुबह 9 बजे रवाना हुई। सीएम मोहन यादव ने इस रैली को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस आयोजन की शुरुआत करते हुए अत्यंत प्रसन्नता और गर्व महसूस हो रहा है।
बता दें कि यह बाइक रैली राजधानी भोपाल से मध्यप्रदेश के मशहूर पर्यटन स्थलों से होते हुए 13 मार्च को भोपाल में ही संपन्न होगी। करीब 25 महिला बाइकर्स 7 दिन के विशेष टूरिडज्म टूर पर 10 टूरिस्ट प्लेसेज की यात्रा करेंगी। इनमें सांची, उदयगिरी, चंदेरी, शिवपुरी, कूनो, ग्वालियर, दतिया ओरछा समेत खजुराहो शामिल है।
इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि 1400 किमी की इस यात्रा में महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल समेत 7 राज्यों की साहसी बहनें इस साहसिक यात्रा की साक्षी बनेंगी। इस यात्रा में अलग-अलग राज्यों से आई बहनों का शामिल होना विविधता में एकता का प्रतीक है।
एमपी अजब है, सबसे गजब है…एमपी टूरिज्म का ये गीत भी याद आ गया। क्योंकि सात राज्यों से आईं ये बहनें इन 7 दिनों में मध्यप्रदेश में निमाड़ की सादगी, मालवा की जीवंतता, बुंदेलखंड की शौर्यगाथा, बघेलखंड की लोक कलाएं, चंबल का गौरवशाली इतिहास और महाकौशल की सुंदरात को निहारेंगी। यही मध्यप्रदेश की विशेष विरासतें हैं।
हेलमेट पहने बाइक पर सवार हुए मुख्यमंत्री ने इस अवसर कहा कि ऐसे समय में मध्यप्रदेश में चारों ओर विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश आगे बढ़ रहा है। सीएम मोहन यादव ने इस अवसर पर सभी महिलाओं को रंगपंचमी की शुभकामनाएं भी दीं। बता दें कि रंगपंचमी रविवार 8 मार्च को प्रदेशभर में मनाई जाएगी।
मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड (MP Tourism Board)का ये कदम राज्य की ऐतिहासिक और पुरातात्विक विरासत को प्रमुखता देगा। साथ ही मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए सुरक्षित और समृद्धशाली पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित किया जाएगा। यह अभियान कम मशहूक स्थलों का प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य से किया गया है। रूरल टूरिज्म को मजबूती मिलेगी और राज्य भर में रिस्पॉन्सिबल ट्रैवल को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम बनेगा।