भोपाल

पीएम की अपील हल्के में लेना पड़ा भारी, सीएम के निशाने पर आए बड़े नेता और अफसर

MP News: पीएम की अपील न मानने वाले नेता और अफसरों पर सीएम की नजर, इन बड़े नेताओं को बुलाकर लगाई क्लास, मांगनी पड़ी माफी, सीएम ने दी दी बड़ी चेतावनी

2 min read
May 19, 2026
MP Political News: सत्ता और संगठन की सुनवाई के दौरान मौजूद रेखा यादव और वीरेंद्र गोयल।

MP News: खाड़ी देशों में युद्ध के हालातों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों और सरकारी आयोजनों में सादगी अपनाने की अपील की थी। लेकिन प्रदेश में कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और अफसर इसको गंभीरता से लेते नहीं दिख रहे। प्रदेश में हाल के महीनों में भारी-भीड़ जुटाने की कवायद, लग्जरी वाहनों का काफिला और स्वागत-सत्कार पर बड़े खर्च के मामले सामने आए।

मध्य प्रदेश महिला एवं बाल विकास से जुड़ा एक और मामला तब सुर्खियों में आया, जब एक राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन राजधानी की एक फाइव स्टार होटल में हुआ। ऐसे में पीएम की मितव्ययिता वाली गाइडलाइन और जमीनी हकीकत के बीच बड़ा अंतर साफ नजर आ रहा है। हालांकि प्रदेश में सत्ता-संगठन ने ऐसे मामलों को गंभीरता से लेकर कई कार्रवाईयां कीं, लेकिन इसके बाद भी अफसर-मंत्री मितव्ययिता से बाज नहीं आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें

दिल्ली-मुंबई जाने का झंझट खत्म! एमपी के इस अस्पताल में कैंसर का सबसे सस्ता इलाज

निशाने पर महिला आयोग की अध्यक्ष

प्रधानमंत्री की अपील (PM Modi Appeal)की अनदेखी पर पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष सौभाग्य सिंह ठाकुर के बाद अब सत्ता व संगठन के निशाने पर महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा यादव और सिंगरौली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल आए हैं। इनको सोमवार सीएम डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल व प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह के सामने पेश होना पड़ा।

दोनों से पूछा सवाल तो दी सफाई

दोनों से पूछा गया कि पीएम की अपील (PM Modi Appeal) के बावजूद दिखावा क्यों किया? जवाब में दोनों ने सफाई दी। बताया जा रहा है कि दोबारा गलती मिलने पर दोनों को हटाने की चेतावनी के साथ माफी दे दी है। उधर मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष सौभाग्य सिंह ठाकुर दूसरी बार सोमवार को तब चर्चा में आ गए जब वे सरकार द्वारा बुलाए प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्पॉट हुए। उनके फोटो कई मंचों पर वायरल हुए। जिसके बाद उन्होंने अफसरों से मिन्नतें कर अपनी फोटो को हटवाईं।

सफाई में यह बोले पदाधिकारी

मध्य प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा यादव ने अपनी सफाई में कहा, जो वाहन उनके काफिले में नहीं थे, उन्हें भी उनका बताकर विरोधियों ने बढ़ा-चढ़ाकर शिकायत की है। वहीं सिंगरौली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष गोयल ने कहा, इस मामले में उन्हें टारगेट किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें

मास्टरस्ट्रोक या इनसाइडर ट्रेडिंग? एक दिन, एक जगह, एक ही रजिस्ट्री और देश के 50 बड़े अफसर!
Published on:
19 May 2026 10:40 am
Also Read
View All