भोपाल

भोपाल में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर सख्ती, कलेक्टर ने बनाई 8 टीमें

mp news: प्राइवेट स्कूल स्टूडेंट्स या पैरेंट्स पर किसी निर्धारित दुकान से किताबें, कॉपियां या यूनिफॉर्म खरीदने के लिए नहीं डाल पाएंगे दबाव।
2 min read
Feb 27, 2026
bhopal
collector forms 8 teams to check private school arbitrariness uniform book rule

mp news: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में नया शिक्षण सत्र शुरू होने से पहले ही जिला प्रशासन ने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसनी शुरु कर दी है। भोपाल कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने प्राइवेट स्कूलों में यूनिफॉर्म-बुक को लेकर आदेश जारी किए हैं। इस आदेश में साफ-साफ कहा गया है कि प्राइवेट स्कूल स्टूडेंट्स या उनके पैरेंट्स पर किसी एक निर्धारित दुकान से यूनिफॉर्म, कॉपी-किताबें या जूते आदि खरीदने के लिए दबाव नहीं डालेंगे। इतना ही नहीं कलेक्टर ने 8 टीमों का गठन भी किया है जो प्राइवेट स्कूलों की मनमानी रोकेंगी।

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल

कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए भोपाल के हर अनुभाग में एसडीएम के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम का गठन किया है। इन टीमों में एसडीएम के साथ तहसीलदार व सरकारी स्कूल के प्राचार्यों को रखा गया है। कलेक्टर ने सभी टीमों को कहा है कि किसी पेरेंट्स की जैसे ही शिकायत मिले, उस पर तत्काल एक्शन लिया जाए और संबंधित स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। बता दें कि अभी अधिकतर स्कूलों में परीक्षाएं चल रही हैं और नया शिक्षण सत्र शुरु होने वाला है। इससे पहले ही कलेक्टर ने ये आदेश जारी किया है।

कलेक्टर ने बनाईं ये आठ टीमें

  • कोलार- एसडीएम पीसी पांडेय, तहसीलदार एनएस परमार, प्राचार्य आरके यादव, शीला मौर्य और बीआरसी रूपाली रिछारिया।
  • शहर वृत्त- एसडीएम दीपक पांडेय, तहसीलदार रामप्रकाश पांडे, प्राचार्य एसके उपाध्याय, एसएस सिसौदिया और बीआरसी अमित श्रीवास्तव।
  • एमपी नगर- एसडीएम एलके खरे, तहसीलदार दीपक कुमार द्विवेदी, प्राचार्य एसके खांडेकर, वंदना शुक्ला और नूतन सक्सेना।
  • गोविंदपुरा- एसडीएम भुवन गुप्ता, तहसीलदार सौरभ वर्मा, प्राचार्य विनोद राजोरिया, स्मिता मेश्राम और चक्रेश कुमार जैन।
  • टीटी नगर- एसडीएम अर्चना शर्मा, तहसीलदार कुणाल राउत, प्राचार्य अभिषेक बैंस, सरला कश्यप और मनोज रोहतास।
  • बैरागढ़- एसडीएम रविशंकर राय, तहसीलदार हर्षविक्रम सिंह, प्राचार्य अनामिका खरे, नीलम बसानिया और वेरोनिका मंडल।
  • बैरसिया- एसडीएम आशुतोष शर्मा, तहसीलदार दिलीप चौरसिया, बीईओ आरएन श्रीवास्त्री, प्राचार्य गीता जोशी और बृजेंद्र कुमार कटारे।
  • हुजूर- एसडीएम विनोद सोनकिया, तहसीलदार आलोक पारे, प्राचार्य सुनीता जैन, रचना श्रीवास्तव और अमिता शर्मा।
Updated on:
27 Feb 2026 07:48 pm
Published on:
27 Feb 2026 07:48 pm