भोपाल

बड़े भोले हैं भोपाली…एक ही दिन में 1.50 करोड़ की ठगी, दर्ज हुए 35 मामले

mp news: ऑनलाइन ठगी का जाल, व्हाट्सऐप ग्रुप, शेयर ट्रेडिंग और फर्जी निवेश के नाम पर सबसे ज्यादा ठगी, नौकरी और पार्ट टाइम जॉब के झांसे में भी लोगों से लाखों रुपए ठगे।

3 min read
Feb 18, 2026
cyber crime 35 cases 1.5 crore online fraud whatsapp investment scam

सुमित यादव
mp news: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में साइबर ठगों का जाल तेजी से फैलता जा रहा है। मंगलवार को एक ही दिन में शहर के अलग-अलग थानों में ऑनलाइन ठगी के 35 मामले दर्ज किए गए। इन मामलों में ठगों ने पीड़ितों से कुल 1.50 करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी की है। बाग सेवनिया, मिसरोद, ऐशबाग, हबीबगंज, पिपलानी, अशोका गार्डन, अवधपुरी, बैरागढ़, शाहजहांनाबाद और कमला नगर थानों में मामले दर्ज हुए हैं।

ये भी पढ़ें

भांजे की शादी में पत्नी के साथ डांस करते वक्त गिरे मामा, लोग समझे डांस स्टेप लेकिन..

ठगों ने इन तरीकों से बनाया शिकार

साइबर ठगों ने लोगों को व्हाट्सऐप और सोशल मीडिया के जरिए निशाना बनाया। फर्जी शेयर ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म, निवेश ऐप, विदेशी करेंसी ट्रेडिंग लिंक, नौकरी के ऑफर, नए बिजली कनेक्शन, बिजली बिल भुगतान और मोबाइल रिचार्ज के नाम पर लोगों को झांसा दिया गया। कई लोगों को ऊंचा मुनाफा, पार्ट टाइम जॉब और आईपीओ में निवेश का लालच दिया गया। जो लोग उनके झांसे में आ गए ठगों ने उनके खाते साफ कर दिए।

एक दिन में सामने आए ठगी के ये बड़े मामले

बुजुर्ग से ठगे 50 लाख 98 हजार
पहला मामला साकेत नगर का है जहां रहने वाले 71 वर्षीय राजेश जैन से 50 लाख रुपए की ठगी हुई। उन्होंने पुलिस को बताया कि 20 अक्टूबर 2025 को एक अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ा। ग्रुप का नाम यस सिक्योरिटीज था। इसमें लोगों को निवेश पर भारी मुनाफे के स्क्रीन शॉट दिखाए जा रहे थे। शुरुआत में इसे नजरअंदाज किया, लेकिन लगातार लाभ के संदेश देखकर सही लगने लगा। फिर ग्रुप के निर्देश पर उन्होंने निवेश शुरू किया। शुरुआत में उन्हें कुछ मुनाफा भी दिखाया गया और 60 हजार रुपए निकालने भी दिए गए, जिससे भरोसा और बढ़ गया। इसके बाद अलग-अलग तारीखों में उन्होंने लाखों रुपए निवेश किए। 4 दिसंबर 2025 तक कुल 50 लाख 98 हजार 675 रुपए जमा करा दिए गए। बाद में ठगों ने 35 लाख रुपए कैपिटल गेन टैक्स के नाम पर मांगे और कहा कि तब ही 2.81 करोड़ रुपए निकाले जा सकेंगे। इसके बाद जब बैंक से जांच कराई तो पता चला कि उनके नाम से कोई खाता ही नहीं खोला गया था। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ।

विदेशी ट्रेडिंग से 23 लाख ठगे
दूसरा मामला कमला नगर थाना क्षेत्र का है। नेहरू नगर निवासी शिवम कटियार से विदेशी ट्रेडिंग के नाम पर 23 लाख रुपए ठग लिए गए। सोशल मीडिया के जरिए एक युवती ने संपर्क किया और टेलीग्राम पर जोड़ कर निवेश पर पैसा डबल करने का झांसा दिया। दो महीने में अलग-अलग किश्तों में पूरी रकम ट्रांसफर कराई गई।

नौकरी के नाम पर ठगे 15 लाख
तीसरा मामला हबीबगंज थाना क्षेत्र के रवि शंकर नगर का है। यहां अनुज बागड़े से नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपए की ठगी की गई। अज्ञात नंबर से संपर्क कर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया गया। रकम लेने के बाद आरोपी फरार हो गए।

नौकरी के नाम पर 60 हजार रुपए निकाले
चौथा मामला अशोका गार्डन थाना क्षेत्र का है। सुभाष कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय लक्ष्मी से नौकरी के नाम पर 1 लाख 60 हजार रुपए ऐंठ लिए गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
12 लाख 25 हजार रुपए निकाले

महिला से 12 लाख 25 हजार की ठगी
पांचवां मामला पिपलानी थाना क्षेत्र का है। इंद्रपुरी निवासी सुनीता के खाते से 12 लाख 25 हजार रुपए निकाल लिए गए। रकम निकलने की जानकारी मिलने पर उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की अपील

एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि शहर में दर्ज हुए सभी मामलों में जांच शुरू कर दी गई है। वहीं लोगों से अपील है कि जांच-पड़ताल के ऑनलाइन लिंक, ऐप या व्हाट्सऐप ग्रुप पर भरोसा न करें। ऑनलाइन ठगी होती है तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें और नजदीकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएं।

ये भी पढ़ें

डॉक्टर ने नशीली दवा देकर महिला मरीज से की ज्यादती

Published on:
18 Feb 2026 09:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर